दोस्त की शादी में K3G की छोटी ‘पू’ संग राधिका मर्चेंट ने ली एंट्री, रानी पिंक लहंगे में छाईं

27 Feb 2026

Photo: ITG

शादी का सीजन हो और स्टाइल की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता और जिस शादी में अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट शामिल हों उसके तो क्या ही कहने.

Photo: Instagram/@Rheakapoor

हमेशा अपने स्टाइल और फैशन से लोगों का दिल जीतने वाली राधिका हाल ही में अपनी दोस्त की शादी में ब्राइड्समेड बनकर पहुंचीं. ब्राइड्समेड बनकर उन्होंने फैशन गोल्स सर्व किए.

Photo: Instagram/@malvikaraaj

शादी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने खूबसूरत अंदाज से सबका दिल जीत रही हैं. जामनगर में हुई इस शादी में राधिका का लुक इतना प्यारा था कि हर कोई बस उन्हें ही देखता रह गया.

Photo: Instagram/@malvikaraaj

खास बात ये है कि राधिका ने ब्राइड्समेड बनकर जिसके साथ एंट्री ली वो 'K3G' में छोटी पू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मालविका राज थीं. मालविका ने अंबानी परिवार की छोटी बहू संग एंट्री का वीडियो शेयर किया है.

Photo: Instagram/@malvikaraaj

इस खास मौके पर राधिका ने रानी पिंक रंग का सिल्क लहंगा पहना था, जिस पर सुनहरी कढ़ाई की गई थी. उनका ब्लाउज स्टाइलिश और मॉडर्न कट वाला था, जबकि मैचिंग दुपट्टे ने पूरे लुक को ट्रेडिशनल टच दिया.

Photo: Instagram/@malvikaraaj

उन्होंने अपने आउटफिट के साथ चोकर नेकलेस, झुमके और ब्रेसलेट कैरी किए. बाल खुले रखे और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप के साथ अपना लुक कंप्लीट किया.

Photo: Instagram/@malvikaraaj

मालविका की बात करें तो उन्होंने बेहद खूबसूरत वाइट लहंगा पहना था, जिसे मोतियों और हरे स्टोंस से सजाया गया था. उनका ब्लाउज भी बेहद खूबसूरत था.

Photo: Instagram/@malvikaraaj

एक्ट्रेस ने अपने लुक को गले में चोकर, कानों में स्टड इयररिंग्स और हाथों में कड़े पहनकर अपना लुक कंप्लीट किया.

Photo: Instagram/@malvikaraaj

बता दें, ये शादी राधिका की दोस्त अहाना राहेजा और यश पटेल की थी, जो जामनगर में रखी गई थी. राधिका ब्राइड्समेड के तौर पर दुल्हन से पहले एंट्री करती नजर आईं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

VIdeo: Instagram/@malvikaraaj

Read Next