दोस्त की शादी में राधिका ने ‘बोले चूड़ियां’ पर किया धमाकेदार डांस, अनंत संग वीडियो वायरल

26 Feb 2026

Photo: ITG

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी हाल ही में अपने दोस्तों अहाना रहेजा और यश पटेल की शादी में शामिल हुए. ये हाई-प्रोफाइल शादी गुजरात के जामनगर में हुई.

Photo: Instagram/@mikasingh

राधिका और अनंत की शादी के फंक्शन्स के दौरान मस्ती करते हुए कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

Photo: Instagram/@malvikaraaj

इन्हीं में से एक वीडियो में राधिका मर्चेंट अपनी दोस्त अहाना की संगीत सेरेमनी और कोकटेल पार्टी में जमकर डांस करती दिख रही हैं.

Photo: Instagram/@neenachandhok9

राधिका वीडियो में अपने दोस्तों के साथ 2001 की सुपरहिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के गाने 'बोले चूड़ियां' पर थिरकती नजर आईं. स्टेज पर उनकी स्माइल, कॉन्फिडेंस और ग्रेसफुल डांस मूव्स ने सभी का दिल जीत लिया.

Photo: Instagram/@neenachandhok9

अनंत अंबानी भी दोस्तों के साथ ताल से ताल मिलाते दिखे. इस खास मौके पर राधिका मर्चेंट ने सिल्वर-वाइट शेड की बेहद एलिगेंट साड़ी पहनी थी, जो स्टेज लाइट्स में हल्की पिंकिश टोन के साथ शिमर कर रही थी.

Photo: Instagram/@neenachandhok9

राधिका की साड़ी की पर बेहद बारीक डिटेलिंग की गई थी. पूरी साड़ी पर फाइन सीक्वेंस और शिमरी एम्बेलिशमेंट का काम किया गया था, जो हर मूवमेंट के साथ खूबसूरती से चमक रहे थे.

Photo: Instagram/@neenachandhok9

स्टेज की लाइट्स पड़ते ही साड़ी में सिल्वर के साथ हल्की पिंकिश टोन झलक रही थी, जिससे उनका लुक और भी आकर्षक लग रहा था.

Photo: Instagram/@neenachandhok9

साड़ी का पल्लू काफी हल्का और फ्लोई था, जिसे राधिका ने डांस करते समय हाथ में पकड़कर बड़े ही ग्रेसफुल अंदाज में लहराया. वहीं प्लीट्स को बेहद सलीके से ड्रेप किया गया था, जिससे उनका पूरा लुक एक साथ क्लासी और मॉडर्न दोनों नजर आया.

Photo: Instagram/@neenachandhok9

साड़ी के साथ उन्होंने सिल्वर टोन का स्लीवलेस और डीप नेकलाइन वाला स्टाइलिश ब्लाउज पहना था, जिसने उनके लुक में ग्लैमर का तड़का लगा दिया.

Photo: Instagram/@neenachandhok9

ब्लाउज पर भी हल्की शिमरी वर्क और फाइन डिटेलिंग की गई थी, जो साड़ी के साथ परफेक्ट बैलेंस बनाते हुए पूरे आउटफिट को एक एलिगेंट और रॉयल फिनिश दे रही थी.

Photo: Instagram/@neenachandhok9

राधिका ने अपनी जूलरी और स्टाइलिंग को सिंपल लेकिन बेहद एलिगेंट रखा. उन्होंने गले में डायमंड चोकर नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स-ब्रेसलेट्स ने उनके लुक को रॉयल टच दिया. राधिका ने अपने बालों को स्लीक पोनीटेल में बांधा हुआ था.

Photo: Instagram/@neenachandhok9

Read Next