17 March 2026
Photo: ITG
अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका अंबानी अक्सर अपने स्टाइल और फैशन के लिए सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने जॉर्डन की महारानी क्वीन रानिया से मुलाकात के लिए जो लुक कैरी किया वो भी चर्चा में है.
Photo: Instagram/@rheakapoor
जी हां, राधिका एक बार फिर अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं. खास बात ये है कि इस बार उन्होंने न तो गले में हार पहना था और न कानों में झुमके, लेकिन फिर भी सबकी नजरें उन्हीं पर टिक गईं.
Photo: Instagram/@rheakapoor
इसकी वजह थी उनकी बेहद कीमती और स्टाइलिश घड़ी, जिसने पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली. इसके साथ ही राधिका का आउटफिट भी बहुत खास था.
Photo: Instagram/@rheakapoor
इस खास मौके पर राधिका ने मशहूर फ्रेंच फैशन हाउस Chanel का कस्टम आउटफिट पहना. उनका लुक मशहूर Paris-Bombay Collection से इंस्पायर्ड था, जिसमें फ्रेंच और इंडियन स्टाइल का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिला.
Photo: Instagram/@rheakapoor
उन्होंने आइवरी (ऑफ वाइट) कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी थी, जिसका कपड़ा सैटिन फिनिश में था. ड्रेस का ऊपरी हिस्सा फिटेड था और सामने बड़े-बड़े स्टेटमेंट बटन लगे थे, जो इसे खास बना रहे थे.
Photo: Instagram/@rheakapoor
इस ड्रेस के ऊपर उन्होंने न्यूट्रल शेड का लंबा ट्वीड कोट कैरी किया था, जिसे उन्होंने ओपन रखा. कोट के स्ट्रक्चर्ड शोल्डर लुक में शार्पनेस जोड़ रहे थे, जबकि हल्की चेन डिटेलिंग और नाजुक एम्बेलिशमेंट ने इसे और भी रॉयल टच दिया.
Photo: Instagram/@rheakapoor
कोट में साउथ सी पर्ल्स की बारीक कारीगरी की गई थी और नव-रत्न बटन लगाए गए थे, जिनकी जूलरी क्राफ्टिंग Amrapali Jewels ने की थी.
Photo: Instagram/@rheakapoor
फुटवियर की बात करें तो उन्होंने कस्टम कूचर शूज पहने थे, जो Chanel के थे. साथ में उन्होंने हैंड एम्ब्रॉयडर्ड सिल्क बैग कैरी किया, जिसे अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है.
Photo: Instagram/@rheakapoor
भारी-भरकम जूलरी पहनने की बजाय राधिका ने मिनिमल एक्सेसरीज चुनीं, ताकि आउटफिट की बारीक कारीगरी और क्लीन लाइंस पर फोकस बना रहे.
Photo: Instagram/@rheakapoor
अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए राधिका ने लग्जरी ब्रांड Cartier की La Panthère de Cartier घड़ी पहनी थी. इस खूबसूरत घड़ी की चेन स्ट्रैप को खास पैंथर डिजाइन में तैयार किया गया है, जो इसे बेहद यूनिक और रॉयल लुक देता है.
Photo: Instagram
इस स्टाइलिश घड़ी की कीमत करीब 8,350,000 रुपये (83 लाख 50 हजार) बताई जा रही है, जो इसे और भी खास और कीमती बनाती है.
Photo: Instagram/@rheakapoor