बिना छीले और बिना मेहनत कटेगा पाइनएप्पल, कुणाल कपूर ने बताया अनोखा तरीका – 

Photo: Adobe

बाजार में रसीले और ताजे पाइनएप्पल को देख हर किसी का मन उन्हें खाने का करता है. लेकिन इसे काटने की मेहनत याद आते ही हम कदम पीछे खींच लेते हैं.

Photo: Adobe

इसके सख्त छिलके और कांटों को देखकर अक्सर लोग इसे घर पर काटने से कतराते हैं. 

Photo: Adobe

लेकिन सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने एक ऐसी जबरदस्त ट्रिक शेयर की है जिससे आप आसानी से पाइनएप्पल के स्लाइस फटाफट निकाल सकते हैं. 

Photo: Adobe

शेफ कुणाल कपूर के मुताबिक आपको काटने से पहले अनानास को छीलने की जरूरत नहीं है. 

Photo: Adobe

सबसे पहले इस फल की शार्प और नुकीली पत्तियों को एक कपड़े की मदद से कपड़ कर अलग कर दें. 

Photo: Adobe

कपड़े का इस्तेमाल नहीं दिया तो उंगलियों में चुभ सकती हैं. पत्तियां हटाने के बाद पाइनएप्पल की नीचे के हिस्से को भी चाकू से काट दीजिए. 

Photo: Adobe

अब अनानास के एक हिस्से को चॉपिंग बोर्ड पर रखिए और इसे बिल्कुल सीधा रखकर टॉप-डाउन मोशन में काटते हुए दो हिस्सों में बांट दीजिए. 

Photo: Adobe

अनानास के छिलकों को गौर से देखेंगे तो नेचुरल लाइंस दिखेंगी. आपको इन्हीं लाइन्स पर चाकू चलाना है. अब इसे 90 डिग्री एंगल में टर्न करके, दोबारा लाइंस पर ही चाकू चलाना है.

Photo: Adobe

इसी तरह पाइनएप्पल का दूसरा हिस्सा भी काट  लेना है और अब आप इसे टूथ पिक की मदद से खा सकते हैं.

Photo: Adobe

Read Next