20 NOv 2025
Credit: Instagram/dr_cuterus & FreePic
पीरियड्स के समय हाइजीन मेंटेन करना जरूरी है इसलिए वुमंस अलग-अलग पीरियड्स प्रोडक्ट्स का यूज कर रही हैं.
Credit: FreePic
जहां कुछ समय पहले तक हमारे पास पहले सिर्फ पैड्स ही थे लेकिन आज के समय में ढेरों विकल्प मौजूद हैं जिनके बारे में डॉ. क्यूटरस नाम से फेमस डॉ. तान्या नरेन्द्र ने अपनी बुक में बताया है.
Credit: Instagram/dr_cuterus
इनमें से काफी सारे ऑपशंस आप पीरियड्स पैड्स की जगह इस्तेमाल कर सकती हैं. तो आइए आज हम आपको उन विकल्पों के बारे में बताते हैं.
Credit: FreePic
पैड्स सॉफ्ट मटेरियल से बने होते हैं जिन्हें अंडरवियर पर चिपकाया जाता है. ये पीरियड्स के दौरान होने वाली ब्लीडिंग को अब्जॉर्ब कर लेते हैं.
Credit: FreePic
मार्केट में ये अलग-अलग साइज और मोटाई में मिलते हैं. इन्हें आज के समय में सबसे आसान और कंफर्टेबल ऑपशंस माना जाता है.
Credit: FreePic
टैम्पॉन छोटे सिलेंडर आकार की कॉटन जैसी सामग्री से बने होते हैं जिसे वजाइना में इनसर्ट किया जाता है ताकि ब्लड को वहीं सोख लिया जाए.
Credit: FreePic
टैम्पॉन ओवर एक्टिव महिलाओं और स्विमिंग जैसी एक्टिविटीज करने वाली महिलाओं के लिए कंफर्टेबल होता है. और यदि इसे सही तरीके से लगाया जाए तो फ्लो बिल्कुल महसूस नहीं होता.
Credit: FreePic
पीरियड अंडरवियर विशेष रूप से डिजाइन किया हुआ अंडरवियर है जिसमें लेयर लगी होती हैं जो ब्लड को सोख लेती हैं और लीकेज रोकती है.
Credit: FreePic
इन्हें सामान्य अंडरवियर की तरह पहन सकते हैं और खास बात ये है कि ये रीयूजेबल होती हैं. इन्हें धोकर फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है.
Credit: FreePic
मेंस्ट्रुअल कप सिलिकॉन या रबर से बना छोटा कप होता है जिसे वजाइना के अंदर मोड़कर डाला जाता है.
Credit: FreePic
यह ब्लड को सोखता नहीं है बल्कि ब्लड उसमें जाकर इकट्ठा हो जाता है. कप को 8–12 घंटे तक पहना जा सकता है फिर खाली कर धोकर दोबारा उपयोग किया जा सकता है.
Credit: FreePic