10 मिनट में बनाएं झटपट रवा इडली, फूलेगी इतनी कि लोग पूछेंगे रेसिपी

Photo: Getty

इडली ज्यादातर लोगों को पसंद होती है. यह ना केवल खाने में टेस्टी होती है बल्कि हेल्दी भी होती है.

Photo: Getty

लेकिन अगर आपको इंस्टैंट इडली बनानी है तो रवा इडली एक लाइफसेवर रेसिपी है. इसे सूजी और दही के मेल से बनाया जाता है जो इसे पचाने में बहुत हल्का बनाती है. 

Photo: Getty

अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनकी इडली सख्त हो जाती है लेकिन सही अनुपात और कुछ ट्रिक्स से आप हर बार बाजार जैसी सॉफ्ट और फूली-फूली इडली घर पर तैयार कर सकते हैं. 

Photo: Getty

इसके लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गरम करें, उसमें राई, चना दाल और करी पत्ते का तड़का लगाएं. 

Photo: Getty

अब इसमें सूजी डालें और 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें (सूजी का रंग नहीं बदलना चाहिए, बस कच्चापन निकल जाए).

Photo: Getty

भुनी हुई सूजी को एक बाउल में निकालें. इसमें दही और नमक मिलाएं. 

Photo: Getty

थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें और 15-20 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें ताकि सूजी फूल जाए. यह ना ज्यादा गाढ़ा और ना पतला होना चाहिए.

Photo: Getty

इडली स्टैंड में तेल लगाएं. अब बैटर में ईनो डालें और उस पर एक चम्मच पानी डालकर धीरे से मिलाएं. जैसे ही झाग बने तो तुरंत बैटर को सांचों में भरें. 

Photo: Getty

इडली मेकर में पानी गरम करें और स्टैंड को अंदर रखकर 10-12 मिनट तक मध्यम आंच पर स्टीम करें. चाकू या टूथपिक डालकर चेक करें. अगर साफ निकले तो इडली तैयार है. थोड़ा ठंडा होने पर निकालें. 

Photo: Getty

Read Next