पपीता मीठा है या नहीं? बिना काटे ऐसे पहचानें, रंग देखकर न खाएं धोखा 

Credit: Adobe

मीठा और रसीला पपीता चुनना किसी चुनौती से कम नहीं होता, क्योंकि अक्सर बाहर से पीला दिखने वाला पपीता भी अंदर से फीका या कच्चा निकल जाता है. 

Credit: Adobe

अगर आप भी रंग देखकर धोखा खा जाते हैं तो अब बिना काटे पपीते की मिठास पहचानने के ये स्मार्ट तरीके आपके काम आएंगे. 

Credit: Adobe

पपीते को अपनी हथेलियों से हल्का सा दबाएं. अगर वह हल्का नरम महसूस हो रहा है तो समझ लीजिए कि वह पक चुका है. 

Credit: Adobe

बहुत ज्यादा सख्त पपीता कच्चा होता है और बहुत ज्यादा पिलपिला पपीता अंदर से सड़ा हुआ हो सकता है. 

Credit: Adobe

पपीते के डंठल के पास से सूंघें. अगर वहां से हल्की और मीठी खुशबू आ रही है तो पपीता मीठा होगा.

Credit: Adobe

अगर कोई खुशबू नहीं आ रही या गंध अजीब है तो उसे न खरीदें. 

Credit: Adobe

केवल रंग न देखें बल्कि यह देखें कि पपीते की स्किन चिकनी हो और दाग-धब्बे ना हों. 

Credit: Adobe

थोड़े बहुत भूरे निशान ठीक हैं लेकिन काले बड़े धब्बे या फंगस जैसे निशान वाला पपीता अंदर से खराब हो सकता है. 

Credit: Adobe

अपनी हथेली पर पपीता रखकर उसका वजन महसूस करें, जो पपीता अपने आकार के हिसाब से थोड़ा भारी लगे तो वो ज्यादा रसीला और अच्छी तरह पका हुआ होता है. 

Credit: Adobe

Read Next