घर पर सिलबट्टे पर पीसकर बनाएं असली 'पहाड़ी नमक', चखते ही भूल जाएंगे चाट मसाला!
15 Feb 2026
Photo: ITG
सफेद और काला नमक तो आपने बहुत देखा होगा, लेकिन अब बारी हरे नमक की है. जो उत्तराखंड का पारंपरिक नमक है, जो बहुत टेस्टी होता है और सब्जी और रायते का तो यह स्वाद बढ़ा देता है.
Photo: Pexels
इस हरे नमक को पहाड़ी पिसी नूण कहा जाता है, जो पहाड़ों में खास तरीके से बनाया जाता है. ये नमक सिंपल फूड के टेस्ट को भी लाजवाब और चटपटा बना देता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे कोई भी अपने घर पर आसानी से बना सकता है.
Photo: Pixabay
इसे बनाने के लिए सेंधा नमक, ताजी लहसुन की कलियां, हरी मिर्च, थोड़ा हरा धनिया, भूना जीरा, लाल मिर्च, हल्दी लीजिए. पहाड़ों में लहसुन की पत्ते लिए जाते हैं, लेकिन आप लहसुन की कलियां भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Photo: Pexels
सबसे पहले सिलबट्टे में भूना जीरा, लहसुन और हरी मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी को मोटा दरदरा कूट लें ताकि उनका तीखापन और खुशबू अच्छी तरह बाहर आ सके. अब इसमें सेंधा नमक डालकर सबकुछ अच्छी तरह से पीस लें.
Photo: Instagram@cookwithpk
अब इसमें आप हरा धनिया डालकर पीस लें, हालांकि आप इसे दरदरा ही पीसें. आप चाहे तो इसे स्टोर करके रख सकते हैं, क्योंकि यह लंबे समय तक खराब नहीं होता है.
Photo: Pixabay
पहाड़ी नमक को पीसने के बाद आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि नींबू का रस उतने ही नमक में मिलाए, जिसका आप तुरंत इस्तेमाल करने वाले हो. वरना नमक लंबे समय तक ठीक नहीं रहता है.
Photo: Instagram@cookwithpk
उत्तराखंड के लोगों के घरों में अधिकतर यह नमक पाया जाता है और इसके साथ लोग रोटी और पराठे भी बड़े मजे से खाते हैं.
Photo: Instagram@cookwithpk
पहाड़ी नमक के साथ पहाड़ों में खीरे का रायता बनाया जाता है, जो उसके टेस्ट को कई गुना बढ़ा देता है. इस खीरे को खाने के बाद आप मामूली खीरे का रायता बिल्कुल पसंद नहीं करेंगे.
Photo: Pexels
खीरे के अलावा हर तरह के रायते और दही, मूली, उबले आलू, पराठे या दाल-चावल के साथ भी इस नमक को खाया जाता है.