अपनी हैंडमेड तस्वीर देख भावुक हुए नीता-मुकेश अंबानी, जोड़ लिए हाथ, रिएक्शन वायरल, VIDEO

09 Dec 2025

Photo: Instagram/@Swadesh_online(Screegrab)

मुंबई में 5 दिसंबर को हुए स्वदेश फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च में वैसे तो भारतीय कारीगरी का शानदार नजारा देखने को मिला, लेकिन इस शाम की सबसे खास बात थी नीता अंबानी और मुकेश अंबानी को मिला एक अनोखा हैंडक्राफ्टेड पोर्ट्रेट.

Photo: PTI

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी का ये पोट्रेट बहुत खास था और इसे देखते ही दोनों बेहद खुश नजर आए. इतना ही नहीं दोनों ने इसे देख कुछ ऐसा रिएक्शन दिया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Photo: Instagram/@Swadesh_online

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी का ये पोर्ट्रेट पश्मीना और सिल्क से बड़ी खूबसूरती से बनाया गया था और इसे वॉलनट लकड़ी की फ्रेमिंग ने और भी खास बना दिया.

Photo: Instagram/@Swadesh_online

इसे तैयार करने में कारीगरों को पूरे एक साल का समय लगा. स्वदेश ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि इस पोर्ट्रेट में चार दुर्लभ तकनीकों को मिलाया गया है.

Photo: Instagram/@Swadesh_online

इनमें 3D लोटस वर्क, एम्बॉस्ड ज़री, सिंगल-टोन शेडिंग और वॉलनट-वुड कार्विंग शामिल हैं. चेहरे पश्मीना से, कपड़े सिल्क से और बैकड्रॉप जरी से बनाया गया था. इसमें कुल 45 तरह के रंग और छह तरह के नाज़ुक शेड्स का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे और भी खूबसूरत बनाते हैं.

Photo: Instagram/@Swadesh_online

कल बाफी से जुड़े आर्टिस्ट्स रफीक अहमद सोफी और शहनवाज अहमद सोफी ने इसे बनाया था. उन्होंने ही लॉन्च इवेंट में ये पोर्ट्रेट नीता अंबानी और मुकेश अंबानी को गिफ्ट किया.

Photo: Instagram/@Swadesh_online

दोनों आर्टिस्ट्स ने बताया कि इसको पूरा करने में पूरे बारह महीने लगे. उनकी बात सुनकर हर कोई प्रभावित हो गया. इनमें मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी शामिल थे.

Photo: Instagram/@Swadesh_online

मुकेश अंबानी ने इस पोर्ट्रेट को देखते ही इसे फेनॉमिनल कहा. उन्होंने कहा कि AI के दौर में इस तरह की कला इंसानी रचनात्मकता की जीत है और ऐसी कला पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़नी चाहिए.

Photo: Instagram/@Swadesh_online

नीता अंबानी भी इस पोर्ट्रेट को देखकर भावुक हो उठीं और उन्होंने इसे स्टनिंग बताया. दोनों ने आर्टिस्ट्स की मेहनत और प्रतिभा की दिल से सराहना की.

Photo: Instagram/@Swadesh_online

Read Next