अंबानी फैमिली के घर जश्न... नीता, ईशा और राधिका की ज्वेलरी ने खींचा ध्यान

Photo: Adobe

हाल ही में अंबानी परिवार मुकेश अंबानी की बहन दीप्ति सलगांवकर के बेटे विक्रम सलगांवकर की शादी में शामिल हुई.

Photo: Adobe

इस फंक्शन में कई सेलिब्रिटीज और बिजनस जगह की हस्तियां पहुंचीं.

Photo: Adobe

इस दौरान अंबानी फैमिली की लेडीज के लुक्स की खूब तारीफें हुईं.

Photo: Adobe

इस फंक्शन के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सामने आईं. इस सेलिब्रेशन में नीता अंबानी ने इंडिगो ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी जिसमें वो काफी सुंदर लग रही थीं.

Photo: Adobe

साड़ी पर गोल्ड फॉइल एम्ब्रॉयडरी, स्कैलप्ड बॉर्डर और गोल्ड थ्रेडवर्क था. लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनकी जूलरी ने खींचा.

Photo: Adobe

 उन्होंने इस दौरान खूबसूरत डायमंड और पर्ल ज्वेलरी पहनी थी जिसमें डायमंड से सजी पंखुड़ियों और कई मोती की बीड से सजा सिंगल-स्ट्रैंड नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स और ब्रेसलेट था.

Photo: Adobe

वहीं, उनकी बेटी ईशा अंबानी का लुक भी काफी अच्छा था जिन्होंने इस इवेंट के लिए हरे रंग का हार पहना था जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

Photo: Adobe

वहीं, घर की छोटी बहू राधिका अंबानी ने ​ऑफ वाइट टोन में बना रेशम का हैंडक्राफ्टेड लहंगा पहना था जिसे डिजाइनर जोड़ी अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया था.

Photo: Adobe

राधिका ने इस दौरान हीरे, मोती और पन्ने से सजा खूबसूरत हार पहना था. मांग टीका, रिंग्स और मैचिंग कंगन में राधिका का लुक बेहद खूबसूरत था.

Photo: Adobe

Read Next