19 Feb 2026
Photo: Instagram/@ambani_update
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शंस जामनगर एस्टेट्स में हुए थे.
Photo: Instagram
इस बीच अर्जुन और सानिया की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शंस का एक खास पल कैमरे में कैद हुआ. एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर, नीता अंबानी के साथ पोज दे रहे हैं.
Photo: Instagram?@ambani_update
इस तस्वीर में नीता अंबानी, सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर के सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.
Photo: Instagram?@ambani_update
तस्वीर में नीता अंबानी को पिंक कलर का कोर्ड सेट पहने देखा गया, जो उनकी सादगी और एलीगेंस को बखूबी दर्शा रहा था. उनका ये आउटफिट बहुत ही कंफर्टेबल और सुंदर है.
Photo: Instagram?@ambani_update
इसका टॉप बेहद लाइट फैब्रिक का था और नीचे की पैंट भी मैचिंग कलर और स्टाइल की थी. को-ऑर्ड सेट के टॉप की स्लीव्स पर कटवर्क का डिजाइन है, जो लुक को क्लासी बनाता है.
Photo: Instagram?@ambani_update
नीता अंबानी ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए जूलरी में सिर्फ कानों में डायमंड स्टड इयररिंग्स पहने. उन्होंने बालों को खुला रखा.
Photo: Instagram?@ambani_update
वायरल तस्वीर में सचिन तेंदुलकर ने कलरफुल शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहनी थी. उन्होंने अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए सनग्लासेज लगाए हुए थे.
Photo: Instagram?@ambani_update
उनके साथ खड़ी अंजलि तेंदुलकर भी सिंपल पेस्टल आउटफिट में नजर आईं, जो नीता के लुक के साथ पूरी तरह से मैच कर रहा था.
Photo: Instagram?@ambani_update
तीनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
Photo: Instagram?@ambani_update