05 March 2026
Photo: ITG
चेन्नई में रखे गए Shyam Kothari Memorial Concert में जब नीता अंबानी पहुंचीं, तो हर किसी की नजर उनके एलिगेंट लुक पर टिक गई. उनके साथ पति मुकेश अंबानी भी मौजूद थे.
Photo: Instagram/@rishabsmusic
इस खास शाम को नीना कोठारी ने होस्ट किया था और सितार वादक ऋषभ शर्मा ने भी तस्वीर शेयर की, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
Photo: Instagram/@rishabsmusic
वायरल फोटो को देखकर इस बार चर्चा सिर्फ उनकी जूलरी की नहीं, बल्कि उनकी रिपीट की हुई साड़ी की भी हो रही है. जी हां, इस इवेंट में नीता अंबानी को पहले पहनी हुई साड़ी पहने देखा गया.
Photo: Instagram/@rishabsmusic
नीता अंबानी इवेंट में लैवेंडर कलर की साड़ी पहने दिखीं, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि ये नई नहीं है. वो इससे पहले अपनी बड़ी बहू श्लोका मेहता के मायके के एक इवेंट में भी इसी साड़ी में नजर आ चुकी हैं.
Photo: Instagram/@thediamondtalk
ये दिखाता है कि वो सिर्फ महंगी जूलरी ही नहीं, बल्कि अपनी पसंदीदा साड़ियों को भी दोबारा पहनने में यकीन रखती हैं. तस्वीर में नीता अंबानी ने बेहद सॉफ्ट और फ्लोई लैवेंडर शिफॉन साड़ी पहनी हुई है
Photo: Instagram/@thediamondtalk
साड़ी का चौड़ा बॉर्डर इसे और भी खास बना रहा है. इस बॉर्डर पर वाइट सीक्वेंस और बारीक जरी का काम किया गया है, जो लाइट पड़ते ही हल्की सी चमक देता है.
Photo: Instagram/@rishabsmusic
उन्होंने साड़ी को बहुत ही ग्रेसफुली ड्रेप किया है, जिससे उनका पूरा लुक रॉयल नजर आ रहा है. इसके साथ मैचिंग ब्लाउज भी उतना ही खूबसूरत लगा, जिस पर बारीक कढ़ाई और मोतियों की डिटेलिंग की गई है.
Photo: Instagram/@rishabsmusic
नीता अंबानी को उनके खास जूलरी कलेक्शन के लिए भी जाना जाता है. इस बार उन्होंने मोतियों का नेकलेस पहना, जो क्लासी और एलीगेंट लग रहा था. इसके साथ उन्होंने इयररिंग्स और ब्रेसलेट पहना.
Photo: Instagram/@rishabsmusic
उनका मेकअप सॉफ्ट और बिल्कुल नेचुरल रखा गया था, जो उनके पूरे लुक को और निखार रहा था. माथे पर लगी छोटी-सी बिंदी उनकी सादगी को और खूबसूरत बना रही थी.
Photo: Instagram/@rishabsmusic
उन्होंने मिडिल पार्टीशन करके अपने बालों का बन बनाया हुआ था, जो बहुत ही एलिगेंट लग रहा था. उनका ये लुक बेहद खूबसूरत लगा.
Photo: Instagram/@rishabsmusic