उल्टे पल्लू की साड़ी में नीता अंबानी छाईं, सचिन तेंदुलकर की पत्नी भी दिखीं साथ, PHOTOS

26 feb 2026

Credit: Instagram/Sachintendulkar

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन अंबानी फैमिली के साथ हुआ. गुजरात के जामनगर में आयोजित इस ग्रैंड वेडिंग में नीता अंबानी अपने परिवार के साथ पहुंची थीं. 

Credit: Instagram/Sachintendulkar

सचिन तेंदुलकर की फैमिली, उनकी होने वाली बहू सानिया की फैमिली और अंबानी फैमिली के लोग वहां मौजूद थे. अंजलि तेंदुलकर, राधिका, श्लोका, सानिया यानी सभी लेडीज के बीच नीता अंबानी का शाही लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

Credit: Instagram/Sachintendulkar

नीता अंबानी ने इस खास मौके के लिए बैंगनी रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी. उनकी साड़ी पर बारीक गोल्ड जरी वर्क और हाथ की कढ़ाई हो रखी थी जो रॉयल लुक दे रहा था.

Credit: Instagram/Sachintendulkar

नीता अंबानी ने इस बार भी साड़ी को सीधे पल्लू में ड्रेप किया था. यह स्टाइल न केवल उन पर जंच रही थी बल्कि उन्हें एक ट्रेडिशनल लुक भी दे रही थी.

Credit: Instagram/Sachintendulkar

साड़ी के साथ नीता अंबानी ने जो ज्वेलरी कैरी की उसने पूरे लुक में चार चांद लगा दिए थे. उन्होंने गले में एक हैवी पोल्की डायमंड नेकलेस पहना था जिसमें फूलों के डिजाइन में कटे हुए टुकड़ों में डायमंड और कीमती स्टोन लगे थे.

Credit: Instagram/Sachintendulkar

नेकलेस के साथ उन्होंने मैचिंग के पोल्की झुमके पहने थे जो उनके ओवरऑल लुक से मैच कर रहे थे.

Credit: Instagram/Sachintendulkar

नीता अंबानी ने हाथ में डायमंड के कंगन और बड़ी सी रिंग पहनी थी जो ओवरऑल अपीयरेंस को कंप्लीट कर रही थीं. 

Credit: Instagram/Sachintendulkar

लुक को बैलेंस करने के लिए नीता ने मेकअप को काफी न्यूट्रल रखा था. न्यूड लिपस्टिक, माथे पर छोटी सी बिंदी और आंखों में हल्का काजल ने उनके ग्रेस को बढ़ाया था.

Credit: Instagram/Sachintendulkar

बालों की बात करें तो नीता अंबानी ने उन्हें खुला छोड़ा हुआ था. यानी हम कह सकते हैं, उनका पूरा लुक किसी 'महारानी' की तरह लग रहा था.

Credit: Instagram/Sachintendulkar

Read Next