नीता अंबानी ने आदिवासी बच्चों के साथ किया डांस, मरून साड़ी में बिखेरा जलवा, VIDEO

17 Mar 2026

Credit: Instagram

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी को हाल ही में कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (KISS) के Humanitarian Award 2025 से सम्मानित किया गया.

Credit: Instagram

यह सम्मान उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खेल और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान और मानवीय सेवा के प्रति समर्पण के लिए दिया गया है.

Credit: Instagram

इस खास मौके पर नीता अंबानी एक खूबसूरत मरून साड़ी में नजर आईं. साड़ी पर ओडिशी कला की झलक दिखी जिसमें बारीक सुनहरे बूटे और पारंपरिक मोटिफ्स बने हुए थे.

Credit: Instagram

साड़ी पर बने बारीक प्रिंट और उसका कंट्रास्ट बॉर्डर उनके लुक को बेहद रॉयल और एलीगेंट बना रहा था. उन्होंने 2  लेय वाला एक गोल्डन बीडेड नेकलेस कैरी किया था जो साड़ी के साथ मैच कर रहा था.

Credit: Instagram

अपने लुक को पूरा करने के लिए कानों में मैचिंग झुमके और हाथों में चूड़ियां पहनी थीं. बालों में लगा गजरा उनकी एलीगेंसी में चार चांद लगा रहा था.

Credit: Instagram

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में नीता अंबानी का एक बहुत ही प्यारा रूप देखने को मिला. वह वहां मौजूद आदिवासी बच्चों के साथ हाथ पकड़कर पारंपरिक डांस करती नजर आईं.

Credit: Instagram

वीडियो में वह बच्चों के साथ जिस गाने पर डांस कर रही हैं, वह एक बेहद लोकप्रिय संबलपुरी (ओडिया) लोक गीत है, जिसका नाम है "गुलगुला गुलगुला" (Gulgula Gulgula)

Credit: Instagram

डांस करते वक्त नीता अंबानी के चेहरे मुस्कान देखी गई, बच्चों के साथ उनकी यह बॉन्डिंग और सादगी लोगों को बेहद पसंद आई.

Credit: Instagram

जैसे ही नीता अंबानी का यह वीडियो सामने आया, देखते ही देखते वायरल हो गया. लोग उनकी सादगी और बच्चों के प्रति उनके प्रेम की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Credit: Instagram

Read Next