तैयार होते हुए नीता अंबानी का वीडियो वायरल, लाल सिल्क साड़ी-रॉयल जूलरी ने जीता दिल

20 Feb 2026

Photo: ITG

नीता अंबानी जब भी किसी इवेंट में नजर आती हैं, उनकी खूबसूरती और रॉयल अंदाज देखते ही बनती है. उनके आउटफिट से लेकर उनकी जूलरी की चर्चा हो ही जाती है.

Photo: Instagram/@Abujanisandeepkhosla

हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वो एक इवेंट के लिए तैयार होती दिख रही हैं. लाल सिल्क साड़ी और गहनों में नीता का ये लुक लोगों का दिल जीत रहा है.

Photo: Instagram/@ritikahairstylist

वीडियो में उनके लुक के साथ ही एक और चीज की चर्चा हो रही है. दरअसल, वीडियो में नीता तैयार होते हुए अपनी हेयरस्टाइलिस्ट को इंस्ट्रक्शन देती नजर आ रही हैं.

Photo: Instagram/@ritikahairstylist

वायरल वीडियो में नीता अंबानी को 'स्वदेश' ब्रांड की लाल सिल्क साड़ी पहने देखा गया. इस साड़ी को गोल्डन कढ़ाई से सजाया गया था, जो उनके लुक में रिचनेस जोड़ रहा था.

Photo: Instagram/@ritikahairstylist

साड़ी के बॉर्डर पर बारीक सुनहरी कढ़ाई की गई थी और इसमें रानी पिंक कलर की पट्टी लगी थी. पल्लू पर किया गया गोल्ड ब्रोकैड वर्क साड़ी को और शाही बना रहा था.

Photo: Instagram/@ritikahairstylist

नीता अंबानी ने साड़ी को ट्रेडिशनल अंदाज में ड्रेप किया था. उन्होंने साड़ी के साथ गोल्ड वर्क से सजा मैचिंग सिल्क ब्लाउज पहना था.

Photo: Instagram/@ritikahairstylist

उनके इस लुक की सबसे खास चीज हमेशा की तरह उनकी जूलरी रही. उन्होंने साड़ी के साथ अपने पर्सनल जूलरी कलेक्शन से सोने और पन्ने का खूबसूरत हार पहना.

Photo: Instagram/@ritikahairstylist

इस हार में हाथी की शेप के गोल्ड पीस लगे थे, जो एक ही स्ट्रैंड में जुड़े हुए थे. इनमें बड़े-बड़े एमरल्ड स्टोंस भी लगे थे, जो इसे रॉयल बनाने का काम कर रहे थे.

Photo: Instagram/@ritikahairstylist

इसके साथ उन्होंने मैचिंग झुमके, हीरे जड़े कड़े पहने थे. नीता ने हाथ में बड़ी सी गोल्ड रिंग भी पहनी हुई थी, जिसके बीच में चमकता हीरा लगा था, लुक को और खास बना रही थी.

Photo: Instagram/@ritikahairstylist

नीता अंबानी ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों को साइड पार्टेड ब्रेडेड बन में बांधा था, जिसे लाल गुलाब के गजरा से सजाया गया था.

Photo: Instagram/@ritikahairstylist

Read Next