बनारसी साड़ी में ‘क्वीन’ बनीं नीता अंबानी, बड़े-बडे़ डायमंड इयररिंग्स ने लूट ली लाइमलाइट

09 March 2026

Photo: ITG

 मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने हाल ही में महिलाओं को मोटिवेट करने के लिए एक पहल की.

Photo: Instagram/@swadeshonline

ये पहल महिलाओं को अपनी ताकत पहचानने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है. इस मौके पर नीता अंबानी एक बार फिर अपने शानदार ट्रेडिशनल लुक को लेकर चर्चा में हैं.

Photo: Instagram/@swadesh_online

इस बार उन्होंने हल्के गुलाबी रंग की खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनी. लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी लाइमलाइट उनके बड़े-बड़े डायमंड इयररिंग्स ने लूट ली.

Photo: Instagram/@anamikakhanna.in

नीता अंबानी ने स्वदेश ब्रांड की हल्के गुलाबी रंग की हैंडवोवन बनारसी साड़ी पहनी थी. साड़ी पर बेहद बारीक फूलों का डिजाइन और हल्का सा सुनहरा बॉर्डर था, जो इसे रॉयल बना रहा था.

Photo: Instagram/@anamikakhanna.in

ये साड़ी भारतीय हैंडलूम की खूबसूरती को दिखाती है. साड़ी का रंग और उसका काम इतना सॉफ्ट और एलिगेंट था कि पूरा लुक बेहद क्लासी लग रहा था.

Photo: Instagram/@swadesh_online

साड़ी के साथ नीता अंबानी ने मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ ब्लाउज पहना था. ब्लाउज पर खूबसूरत कढ़ाई और डिटेलिंग थी, जिससे उनका पूरा लुक और भी खास नजर आया.

Photo: Instagram/@swadesh_online

ट्रेडिशनल साड़ी और डिजाइनर ब्लाउज का ये कॉम्बिनेशन बहुत स्टाइलिश लग रहा था. हालांकि, नीता अंबानी के लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनके बड़े डायमंड इयररिंग्स ने खींचा.

Photo: Instagram/@anamikakhanna.in

ये इयररिंग्स इतने चमकदार और बड़े थे कि तुरंत ही सबकी नजर उन पर टिक गईं. इनके अलावा नीता अंबानी ने बस हाथ में एक डायमंड रिंग पहनी थी.

Photo: Instagram/@swadesh_online

अपने पूरे लुक को नीता अंबानी ने बहुत ही सादगी के साथ स्टाइल किया था. उन्होंने सॉफ्ट मेकअप, माथे पर छोटी सी बिंदी और सलीके से सेट किए हुए बालों के साथ अपना लुक कंप्लीट किया.

Photo: Instagram/@anamikakhanna.in

उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और सभी को उनका ये सिंपल लेकिन ग्रेसफुल अंदाज बहुत पसंद आ रहा है.

Photo: Instagram/@swadesh_online

Read Next