सोने पहले फॉलो करें ये आसान स्किन रूटीन, सुबह उठते ही चेहरे पर आएगी नेचुरल चमक
22 Mar 2026
PHOTO:ITG
दिनभर की धूल, पसीना, धूप और प्रदूषण झेलने के बाद आपकी त्वचा को भी रात में खास देखभाल की जरूरत होती है, ताकि वह खुद को रिपेयर कर सके और नेचुरल ग्लो वापस पा सके.
Photo: Pexels
मगर लोग इसे इग्नोर कर देते हैं, हालांकि डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार नाइट स्किनकेयर रूटीन सबसे जरूरी होता है. दिन में हम सिर्फ बचाव करते हैं, जबकि असली सुधार रात में होता है.
Photo: Pexels
अक्सर लोग थकान के कारण नाइट रूटीन को टाल देते हैं और कुछ भी नहीं करते, जिससे स्किन पर दाग-धब्बे, डलनेस और कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं. इसलिए सबसे जरूरी है कि आप नाइट स्किनकेयर जरूर करें.
Photo: Pixabay
गारेकर्स MD डर्मेटोलॉजी क्लीनिक्स में MBBS, MD डॉ. गुरवीन वराइच ने हाल ही में तीन स्टेप वाला आसान स्किनकेयर शेयर किया है. उनका कहना है किइस रूटीन अपनाकर त्वचा को रातभर में रीजुवेनेट किया जा सकता है.
Photo: Pixabay
पहला स्टेप है क्लींजिंग, इसका मतलब है कि अपने चेहके के अच्छी तरह से धोएं. इससे चेहरे से गंदगी, ऑयल, सनस्क्रीन और मेकअप साफ होता है, खासकर अगर आपने दिनभर मेकअप किया हो तो डबल क्लींजिंग करें.
Photo: Pexels
दूसरा स्टेप है ट्रीटमेंट, जिसमें आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार रेटिनॉइड्स, एएचए जैसे लैक्टिक या ग्लाइकोलिक एसिड या हायलूरोनिक एसिड का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Photo: Pixabay
ये प्रोडक्ट्स रातभर स्किन पर काम करते हैं और बिना किसी बाहरी रुकावट के स्किन की समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं. इससे स्किन जल्दी रिपेयर होकर ग्लोइंग लगती है.
Photo: Pexels
तीसरा और आखिरी स्टेप है मॉइस्चराइजर, जो स्किन में नमी को लॉक करता है और बाकी प्रोडक्ट्स के असर को सील कर देता है. इसलिए सोने से पहले जरूर फेस को धोने के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाना चाहिए.
Photo: Pexels
रात को सोने से पहले सिर्फ 5 मिनट का ये आसान रूटीन अपनाकर आप हर सुबह ग्लोइंग, फ्रेश और दमकती त्वचा पा सकते हैं.