क्या आप भी संतरे खाकर छिलके फेंके देते हैं? घर में ऐसे करें इस्तेमाल
Photo: Getty
हम सभी संतरे को खूब चाव से खाते हैं लेकिन हर कोई उसके छिलकों को डस्टबिन में फेंक देता है.
Photo: Getty
ऐसे में क्या आपने सोचा है कि जिस छिलके को हम फेंक देते हैं वो असल में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस है.
Photo: AI generated
संतरे के छिलकों में लिमोनीन नामक तत्व और कुदरती तेल होते हैं जो न केवल आपकी त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं बल्कि घर की साफ-सफाई और कीड़ों को दूर भगाने में भी बेहद असरदार हैं.
Photo: AI generated
इस आर्टिकल में हम आपको संतरे के उन छिलकों के सही इस्तेमाल के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अब तक बेकार समझते आए हैं.
Photo: Getty
संतरे के छिलकों को सुखाकर उनका पाउडर बना लें. इसमें दही या गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाने से टैनिंग दूर होती है और त्वचा में कुदरती निखार आता है.
Photo: AI generated
पानी में संतरे के छिलके और दालचीनी का एक टुकड़ा डालकर उबालें. इसकी भीनी खुशबू आपके घर को ताजगी से भर देगी और आपको रूम फ्रेशनर की जरूरत नहीं पड़ेगी.
Photo: Getty
अगर स्टील के बर्तनों या सिंक पर पानी के दाग पड़ गए हैं तो संतरे के छिलके के सफेद हिस्से से उन्हें रगड़ें. इससे बर्तन नए जैसे चमकने लगेंगे.
Photo: Getty
चींटियां और मच्छर संतरे की तेज गंध पसंद नहीं करते. खिड़की या दरवाजों के कोनों पर छिलके रखने से छोटे कीड़े दूर रहते हैं.
Photo: Getty
संतरे के छिलकों को पानी में भिगोकर उस पानी से बाल धोने से बाल चमकदार होते हैं और डैंड्रफ की समस्या भी कम होती है.