व्रत का फीका खाना खाकर हो गए बोर? इस ट्रिक से बनाएं मखाना की खट्टी-मीठी चाट

Credit: Adobe

अक्सर व्रत के दौरान सात्विक और साधारण खाना खाते-खाते जुबान का स्वाद फीका पड़ जाता है. 

Credit: Adobe

अगर आप भी वही पुराने उबले आलू और कुट्टू की पूड़ी खाकर बोर हो चुके हैं तो यहां हम आपको टेस्टी और हेल्दी मखाना चाट की रेसिपी बता रहे हैं.

Credit: Adobe

खट्टी-मीठी चाट आपके लिए एक शानदार ट्विस्ट साबित होगी. यह चाट न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि मखाने के गुणों के कारण सुपर हेल्दी और लाइट भी है.

Credit: Adobe

इसके लिए आपको मखाना, उबले कटे आलू, हरा धनिया, हरी मिर्च, सेंधा नमक, नींबू का रस, खट्टी-मीठी हरी और इमली की चटनी चाहिए है.

Credit: Adobe

सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें और मखानों को धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक वे पूरी तरह कुरकुरे न हो जाएं.

Credit: Adobe

मखानों को भूनते समय थोड़ा सा सेंधा नमक ऊपर से छिड़क दें ताकि नमक अंदर तक चला जाए. एक प्लेट में भुने हुए मखाने रखें. इनके ऊपर कटे हुए उबले आलू डालें.

Credit: Adobe

अब ऊपर से अच्छी तरह फेंटा हुआ गाढ़ा दही डालें. इसके बाद हरी तीखी चटनी और फिर गुड़-अमचूर की मीठी चटनी डालें.

Credit: Adobe

अंत में भुना जीरा, काली मिर्च, अनार के दाने और ताजा धनिया छिड़कें. 

Credit: Adobe

आपकी चटपटी मखाना चाट तैयार है. ध्यान रहे कि इसे तुरंत सर्व करें ताकि मखाने कुरकुरे रहें.

Credit: Adobe

Read Next