बिना चीनी और बिना मावा, नवरात्र पर ऐसे बनाएं लौकी की खीर
Photo: Adobe
नवरात्र का आज दूसरा दिन है. नवरात्र के मौके पर कई लोग 8 दिन व्रत रखते हैं और अन्न का बिलकुल सेवन नहीं करते हैं.
Photo: Adobe
नवरात्र पर अगर आप भी व्रत हैं और कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो लौकी की खीर आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है.
Photo: Adobe
यहां हम आपको लौकी की खीर की रेसिपी बता रहे हैं.
Photo: Adobe
दूधी यानी लौकी की खीर एक पारंपरिक मिठाई है जो कद्दूकस की हुई ताजी लौकी, गाढ़े दूध और चीनी से बनाई जाती है. लेकिन आप इसे बिना चीनी के भी बना सकते हैं.
Photo: Adobe
इसके लिए सबसे पहले लौकी को धोकर छील लें, उसके बीज निकाल दें और उसे बारीक कद्दूकस कर लें. इसका एक्स्ट्रा पानी निचोड़ लें.
Photo: Adobe
एक कड़ाही में घी गरम करें और उसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें. इसे मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब तक इसका कच्चापन खत्म न हो जाए और यह नरम न हो जाए.
Photo: Adobe
भारी तले के बर्तन में दूध उबालें. जब दूध उबलने लगे तो इसमें भुनी लौकी डाल दें.
Photo: Adobe
आंच को कम कर दें और इसे तब तक पकाएं जब तक दूध गाढ़ा होकर आधा न रह जाए और लौकी पूरी तरह गल न जाए.
Photo: Adobe
अब इसमें आप पिघला हुआ गुड़ डालें. आप चाहें तो चीनी भी मिला सकते हैं. साथ ही केसर और इलायची पाउडर भी डालें. 5 मिनट और पकाएं. अंत में कटे हुए मेवे डालें. आपकी खीर तैयार है.