16 March 2026
Photo: ITG
नवरात्र के दिनों में अक्सर लोग व्रत के दौरान कुछ हल्का-फुल्का और टेस्टी खाने की तलाश में रहते हैं. बाजार में मिलने वाली नमकीन तो मिल जाती है, लेकिन घर की बनी चीजों का स्वाद और साफ-सफाई से बनने का भरोसा अलग ही होता है.
Photo: Pexels
अगर आप भी इस बार व्रत के लिए कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वाद में लाजवाब हो और कई दिनों तक चले, तो ये साबूदाना और आलू लच्छा से बनी कुरकुरी नमकीन आपके लिए परफेक्ट है.
Photo: AI generated
खास बात ये है कि इसमें साबूदाना भिगोने या उबालने की जरूरत नहीं पड़ती, और इसे बनाकर आप आसानी से 2–3 महीने तक स्टोर कर सकते हैं. व्रत में भी खाएं और बिना व्रत वाले भी चाय के साथ मजे से खा सकते हैं.
Photo: AI Generated
सबसे कमाल की बात ये है कि ये नमकीन आप महज 15 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं. कैसे? चलिए जानते हैं रेसिपी.
Photo: AI generated
इंग्रेडिएंट्स: 2 कटोरी बड़ा साबूदाना, 2 कच्चे आलू, आधा कप मूंगफली, थोड़े काजू और बादाम, थोड़े मखाने, करी पत्ता, सेंधा नमक स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर, तलने के लिए तेल.
Photo: AI Generated
1. आलू का लच्छा करें तैयार: सबसे पहले आलू छीलकर पानी में डाल दें. फिर मोटे कद्दूकस की मदद से आलू कद्दूकस करें और 2–3 बार पानी से धोकर एक्स्ट्रा स्टार्च निकाल दें. इसके बाद आलू को कपड़े पर फैलाकर हल्का सूखा लें. अब गरम तेल में इन्हें तलें और गोल्डन-क्रिस्पी होने पर निकाल लें.
Photo: AI Generated
2. साबूदाना करें फ्राई: कड़ाही में तेल अच्छी तरह गरम करें. अब थोड़ा-थोड़ा करके बड़ा साबूदाना तेल में डालें. गरम तेल में पड़ते ही साबूदाना पॉपकॉर्न की तरह फूलने लगेगा. जब बबल्स कम हो जाएं, तो उसे निकाल लें.
Photo: AI Generated
3. ड्राई फ्रूट्स और मूंगफली तलें: अब उसी तेल में मखाने, काजू, बादाम, मूंगफली को हल्का गोल्डन होने तक तल लें, आखिर में करी पत्ता भी क्रिस्पी कर लें.
Photo: AI Generated
4. नमकीन करें तैयार: एक बड़े बाउल में फ्राई किया हुआ साबूदाना, क्रिस्पी आलू लच्छा, मखाने, काजू, बादाम, मूंगफली और करी पत्ता सभी को मिला लें.
Photo: AI Generated
5. अब इसमें सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. चाहें तो हल्की मिठास के लिए थोड़ा चीनी पाउडर भी डाल सकते हैं. टिप: साबूदाना हमेशा अच्छे से गरम तेल में ही डालें, तभी वह ठीक से फूलकर कुरकुरा बनेगा.
Photo: AI Generated