बिना चीनी और मावा के बनाएं हलवाई स्टाइल सिंघाड़े का हलवा, बस अपनाएं ये ट्रिक
Credit: Adobe
नवरात्रि पर व्रत के व्यंजनों में चीनी और घी का काफी इस्तेमाल होता है लेकिन अगर आप चाहें तो इस दौरान बिना चीनी वाली मिठाई भी बना सकते हैं.
Credit: Adobe
यहां हम आपको एक ऐसी मिठाई की रेसिपी बता रहे हैं जो स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहतरीन है.
Credit: Adobe
इस मिठाई का नाम है सिंघाड़े का हलवा. यहां हम आपको बिना चीनी के इसे बनाने की ट्रिक बता रहे हैं.
Credit: Adobe
इसके लिए पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें सिंघाड़े का आटा डालें. इसे धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि इसमें सोंधी खुशबू न आने लगे और इसका रंग हल्का भूरा न हो जाए.
Credit: Adobe
एक अलग बर्तन में पानी या दूध के साथ गुड़ को घोल लें (अगर खजूर का पेस्ट इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे सीधे आटे में मिला सकते हैं).
Credit: Adobe
अब भुने हुए आटे में धीरे-धीरे गुड़ का पानी डालें. ध्यान रहे कि गुठलियां ना बनें. इसे लगातार चलाते रहें.
Credit: Adobe
मध्यम आंच पर इसे तब तक पकाएं जब तक कि मिक्सचर कड़ाही के किनारों को न छोड़ दे और हलवे जैसा गाढ़ा न हो जाए.
Credit: Adobe
अंत में इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालकर अच्छी तरह मिलाएं. आप मेवों को घी में रोस्ट करके भी डाल सकते हैं.
Credit: Adobe
गरमा-गरम हलवे को प्लेट में निकालें और ऊपर से बचे हुए मेवों से सजाकर सर्व करें.