नवरात्र में 1 गिलास दूध से बनाएं एक किलो नारियल-मूंगफली बर्फी, भूल जाएंगे बाजार का स्वाद

17 March 2026

Photo: ITG

चैत्र नवरात्र 19 मार्च 2026 से शुरू होने वाले हैं और घरों में इस नौ दिवसीय त्योहार की तैयारी शुरू हो चुकी है. व्रतों के लिए नमकीन से लेकर मिठाइयां तक बनाई जाती हैं.

Photo: ITG

मीठा व्रतों में लंबे समय तक पेट भरने के साथ ही कमजोरी दूर करने के लिए भी जरूरी है. ऐसे में घरों में खास तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं.

Photo: Pixabay

आज हम आपको नारियल और मूंगफली से बनने वाली एक ऐसी बर्फी की रेसिपी बताने वाले हैं, जिसके लिए आपको बाजार से मावा खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

Photo: Pexels

घर में रखे सामान और सिर्फ 1 गिलास दूध से आप ऐसी टेस्टी और हेल्दी बर्फी बना सकते हैं, जो आपको नवरात्र के नौ दिन एनर्जी देगी और स्वाद में बाजार की मिठाई को भी पीछे छोड़ देती है.

Photo: Pixabay

इसमें प्रोटीन, फाइबर और गुड फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे दिनभर कमजोरी महसूस नहीं होती. खास बात ये है कि इसमें न मावा लगता है, न चाशनी और न ही कोई खास बाजार का सामान.

Photo: AI Generated

इंग्रेडिएंट्स: 1 कटोरी भुनी हुई मूंगफली, 1 कटोरी कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल, 1 गिलास दूध, 3/4 कटोरी चीनी, थोड़ा सा काजू-बादाम, इलायची पाउडर, 1 चम्मच घी (ऑप्शनल).

Photo: AI Generated

बनाने का तरीका: 1. सबसे पहले मूंगफली को भूनकर उसका दरदरा पाउडर बना लें. इसमें नारियल और इलायची मिलाकर अलग रख दें. 2. अब मिक्सर में दूध, चीनी और ड्राई फ्रूट्स डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें.

Photo: Pexels

3. कड़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करें और उसमें मूंगफली-नारियल वाला मिश्रण डालकर हल्का सा भून लें. इसके बाद दूद वाला तैयार किया पेस्ट डालकर लगातार चलाएं. कुछ ही मिनटों में मिश्रण गाढ़ा होकर पैन छोड़ने लगेगा.

Photo: AI Generated

4. अब इसे घी लगी प्लेट में फैलाकर सेट होने दें. ठंडा होने के बाद मनचाहे स्टाइल के टुकड़ों में काट लें.

Photo: AI Generated

Read Next