कन्या पूजन के लिए घर पर बनाएं जलेबी, बनेंगी कुरकुरी और रसदार
Credit: Adobe
नवरात्रि के आखिरी दिन कन्या पूजन में कई लोगों के घर देवी मां के नौ स्वरूपों और कन्याओं को भोग लगाया जाता है.
Credit: Adobe
इस भोग में पूड़ी, सब्जी, हलवा और चने के अलावा जलेबी भी शामिल की जाती हैं जिन्हें ज्यादातर लोग बाजार से लाते हैं.
Credit: Adobe
ऐसे में इस साल आप बाजार से जलेबी खरीदने के बजाय घर पर ही हलवाई जैसी क्रिस्पी और रसीली जलेबी आसानी से बना सकते हैं.
Credit: Adobe
इसके लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा, बेसन और दही को अच्छी तरह मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा और चिकना घोल तैयार करें.
Credit: Adobe
इस घोल को 2-3 घंटे के लिए ढककर रख दें. अगर इनो इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह स्टेप करने की जरूरत नहीं है.
Credit: Adobe
एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर तब तक पकाएं जब तक एक तार की चाशनी तैयार न हो जाए. अब इसमें इलायची पाउडर और केसर डालें.
Credit: Adobe
अब कड़ाही में घी या तेल गरम करें और एक कपड़े या कोन में घोल भरकर गरम तेल में जलेबी की शेप देते हुए डालें. जलेबी को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
Credit: Adobe
तली हुई जलेबी को तुरंत गरम चाशनी में डालें. जलेबी को 1-2 मिनट के लिए चाशनी में डूबा रहने दें. अब जलेबी को प्लेट में निकाल लें और गरमागरम परोसें.
Credit: Adobe
याद रखें कि घोल बहुत पतला न हो वरना जलेबी अच्छी नहीं बनेंगी. जलेबी डालने के बाद आंच मध्यम कर दें. जलेबी को चाशनी में बहुत ज्यादा देर तक न रखें वरना वो नरम हो जाएंगी.