मैच के बीच मिस्टर अंबानी ने उठाया तीखी मिर्च और वड़ा पाव का मजा, जीता दिल, Video

8 MAR 2026

PHOTO:ITG

भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन में शामिल मुकेश अंबानी अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. इतने अमीर होने के बावजूद उनका जमीन से जुड़ाव हर बार देखने को मिल ही जाता है. 

Photo: Instagram@ambani_update

मुकेश अंबानी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.वीडियो में उनके देसी अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान भी हुए.

Photo: Instagram@ambani_update

इस वायरल वीडियो में मुकेश अंबानी स्टेडियम के स्टैंड में बैठकर बड़े आराम से खड़े होकर वड़ा पाव खाते हुए नजर आ रहे हैं.वड़ा पाव मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड है और लगता है कि मिस्टर अंबानी को भी यह बहुत पसंद है.

Photo: Instagram@ambani_update

 वीडियो में देखा जा सकता है कि सिर्फ वड़ा पाव नहीं बल्कि वो उसके साथ तीखी हरी मिर्च का मजा लेते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. उनका यह देसी अंदाज इंटरनेट पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

Photo: Instagram@ambani_update

अरबों के मालिक का यह सिंपल अंदाज हर किसी के दिल को छू गया है और लोग उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं. हालांकि इतने बड़े उद्योगपति को आम लोगों की तरह स्टेडियम में बैठकर खाना खाते देख लोग काफी हैरान भी हैं.

Video: Instagram@ambani_update

मुकेश अंबानी के पीछे उनके बड़े बेटे-बहु आकाश और श्लोक खड़े दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं उनके आगे स्टैंड पर उनका बेटा पृथ्वी भी बैठा है.

Photo: Instagram@ambani_update

बताया जा रहा है कि मुकेश अंबानी का यह वायरल वीडियो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान स्टेडियम का है, जिसमें वो अपने पूरे परिवार के साथ मैच देखने पहुंचे थे.

Photo: Instagram@ambani_update

मुकेश के साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी का स्टेडियम से निकलते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था. जहां वो पैप्स से जय श्री कृष्णा कहती नजर आई थीं.

Photo: Instagram@ambani_update

मुकेश अंबानी का यह छोटा सा पल इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है. 

Photo: Instagram@ambani_update

Read Next