06 March 2026
Photo: ITG
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के लाडले बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं.
Photo: Instagram/@epicstories
इस शाही शादी में देश की नामचीन हस्तियों ने शिरकत की, लेकिन सबकी निगाहें नीता अंबानी और मुकेश अंबानी पर टिक गईं.
Photo: YogenShah
भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी का हाथ थामे वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे. दोनों के इस प्यार भरे अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Photo: Yogen Shah
तेंदुलकर परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने बेहद खास एंट्री ली. नीता अंबानी का हाथ थामे मुकेश अंबानी का रॉयल अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
Photo: Yogen Shah
दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही थी और फैंस इस जोड़ी की बॉन्डिंग को देखकर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
Photo: Yogen Shah
नीता अंबानी हमेशा अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं और इस शादी में भी उनका लुक बेहद खास नजर आया. उन्होंने आइवरी और गोल्डन शेड की खूबसूरत सिल्क साड़ी पहनी थी, जो स्वदेश ब्रांड की थी.
Photo: Yogen Shah
साड़ी पर सुनहरे धागों से की गई बारीक कढ़ाई और चौड़ा गोल्डन बॉर्डर उनके पूरे लुक को रॉयल टच दे रहा था. उन्होंने अपने एलिगेंट लुक को डायमंड नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया था.
Photo: Instagram/@Mickeycontractor
माथे पर छोटी सी बिंदी और बालों में सफेद फूलों का गजरा लगाकर उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया.
Photo: Instagram/@Mickeycontractor
मुकेश अंबानी भी अपने क्लासिक और सादगी भरे अंदाज में काफी जंच रहे थे. उन्होंने डार्क कलर का एलिगेंट बंदगला सूट पहना था, जो उनके पूरे लुक को बेहद ग्रेसफुल बना रहा था.
Photo: Yogen Shah
उनके कोट की पॉकेट में लगा छोटा सा पॉकेट स्क्वायर आउटफिट में एक खास और स्टाइलिश डिटेल जोड़ रहा था. मुकेश अंबानी ने अपने इस क्लासिक लुक को ब्लैक फॉर्मल शूज के साथ पेयर किया था.
Photo: Yogen Shah