04 Dec 2025
Photo: PTI
नीता अंबानी 61 साल की उम्र में अपनी फिटनेस और फैशन के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं.
Photo: Instagram/@manishmalhotra05
नीता के फिटनेस सीक्रेट्स और ट्रांसफॉर्मेशन की होती चर्चा के बीच इस बात पर भी गौर फरमाना जरूरी है कि उनके पति मुकेश अंबानी भी 67 की उम्र में फिट और एक्टिव हैं.
Photo: Instagram/#manishmalhotra05
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का ट्रांसफॉर्मेशन भी गजब है. उन्होंने बिना वर्कआउट किए 15 किलो वजन घटाया था.
Photo: IPTI
आज हम आपको भारत के सबसे अमीर बिजनसमैन मुकेश अंबानी के डेली रुटीन और डाइट के बारे में बताएंगे.
Photo: Instagram
दुनिया के किसी भी सक्सेसफुल व्यक्ति की तरह, मुकेश अंबानी भी पूरे दिन एक स्ट्रिक्ट रुटीन फॉलो करते हैं.
Photo: Yogen Shah
मुकेश अंबानी अपने दिन की शुरुआत योगा और मेडिटेशन से करते हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक वह सुबह करीब 5:30 बजे उठते हैं और फिर योगा-मेडिटेशन करते हैं. वह अपने योगा की शुरुआत सूर्य नमस्कार से करते हैं.
Photo: Instagram
नाश्ते की बात करें, तो मुकेश अंबानी बहुत लाइट ब्रेकफास्ट लेना पसंद करते हैं. उनके नाश्ते में ताजे फल, जूस और इडली-सांभर जैसी डिश शामिल हैं.
Photo: AI
कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मुकेश अंबानी दोपहर और रात के खाने में गुजराती खाना पसंद करते हैं. वह दोपहर और रात के खाने दोनों में दाल, सब्जी, चावल, सूप और सलाद खाते है. खास बात यह है कि यह खाना घर का बना होना चाहिए.
Photo: Instagram/@gaurikhan
मुकेश अंबानी को अपने खाने में कभी भी जंक फूड शामिल करना पसंद नहीं है. वह सिर्फ और सिर्फ शाकाहारी खाना खाते हैं. इतनी पार्टी और इवेंट्स में शामिल होने के बावजूद भी वह जंक और नॉन वेज फूड से दूर रहते हैं.
Photo: PTI
मुकेश अंबानी के खाने का तौर-तरीका ही उनके 67 साल की उम्र में भी इतने ऊर्जावान बने रहने का एक मुख्य कारण है.
Photo: PTI