बिना चावल और सूजी... कुणाल कपूर स्टाइल में बनाएं मूंग दाल इडली, बनेगी फूली-फूली

Credit: Credit Name

इडली साउड इंडियन की बेहद पॉपुलर डिश है लेकिन अब इसे हर जगह खूब खाया और पसंद किया जाता है. 

Credit: Adobe

लेकिन हम सभी में ज्यादातर लोगों ने चावल, सूजी और उड़द दाल की इडली के बारे में ही सुना होगा लेकिन क्या आपने मूंग दाल इडली ट्राई की है. 

Credit: Adobe

सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने कुछ समय पहले अपने यूट्यूब चैनल पर मूंग दाल की इडली बनाने का तरीका बताया था जो बेहद आसान भी है. 

Credit: Adobe

इसके लिए सबसे पहले आपको बिना छिलके वाली मूंग दाल को साफ करके रात भर के लिए भिगोना है. 

Credit: Adobe

भीगी हुई दाल को ग्राइंड कर लें. इसमें थोड़ा दही डालें जो फर्मेंटेंशन करता है. साथ ही इसमें अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट, करी पत्ता और नमक डालकर ग्राइंड कर लें.

Credit: Adobe

पेस्ट में इसमें थोड़ा और पानी डालकर फिर ग्राइंड करना है. आपकी इडली का बेटर तैयार है.

Credit: Adobe

कुणाल ने इस इंस्टैंट इडली के लिए सिंपल सा तड़का भी बताया है. इसके लिए गर्म तेल में हींग, राई डालें और फिर हल्की सी हल्दी भी डालें. इस तड़के को इडली के बेटर में डाल दें.

Credit: Adobe

मूंग दाल की इस इडली में आपको गाजर और हरा धनिया भी डालना है. आप चाहें तो स्किप कर सकते हैं. आखिर में इडली के बेटर में हल्का सा बेकिंग सोडा या इनो मिलाएं.

Credit: Adobe

ये दही के साथ मिलकर फर्मेंट करता है और इडली फूली-फूली बनती हैं. अब इडली के मोल्ड को तेल से ग्रीस कर लें.

Credit: Adobe

अगर आपके पास ये नहीं हैं तो स्टील की कटोरी में भी इडली बना सकते हैं. इनमें बेटर को डालें और 12 से 15 मिनट तक पकाएं.

Credit: Adobe

Read Next