02 April 2026
Credit: Credit Name
घरों में दूध की मलाई से अक्सर घी निकाला जाता है. घी निकालने के बाद मावा बच जाता है. इस मावे को लोग अक्सर बेकार समझकर फेंक देते हैं.
Photo: Pexels
क्या आपके घर पर भी ऐसा ही होता है? अगर हां, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि इसी बचे हुए मावे से आप बाजार जैसा टेस्टी और दानेदार मिल्क केक बना सकते हैं?
Photo: Instagram
जी हां, खास बात ये है कि ये मिल्क केक बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी और ये सिर्फ 10–15 मिनट में तैयार हो जाएगा.
Photo: AI Generated
ये रेसिपी न सिर्फ आसान है, बल्कि स्वाद में भी इतनी जबरदस्त है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे. दरअसल, ये बिल्कुल बाजार में मिलने वाले मिल्क केक की तरह टेस्टी लगता है.
Photo: Instagram
इंग्रेडिएंट्स: बचा हुआ मावा (घी निकालने के बाद), दूध (मावा जितना ही दूध ), 2–3 चम्मच बेसन, 2 टेबलस्पून मिल्क पाउडर (ऑप्शनल), 3 टेबलस्पून चीनी (स्वाद अनुसार), कटे हुए बादाम या ड्राई फ्रूट्स.
Photo: Instagram
बनाने का तरीका: 1. बजारा जैसा मिल्क केक बनाने के लिए घी से बचे मावा को कड़ाही में डालें और धीमी आंच पर हल्का गर्म करें. अब इसमें मावे जितनी मात्रा में दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें और 1–2 मिनट तक पकाएं.
Photo: Instagram
2. आप देखेंगे कि कुछ ही देर में मावा घी छोड़ने लगेगा. इसी समय इसमें 2–3 चम्मच बेसन डालें. बेसन एक्स्ट्रा घी को सोख लेगा और मिठाई में हल्का दानेदार टेक्शचर भी आएगा.
Photo: Instagram
3. बेसन को 2–3 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें, जब तक अच्छी खुशबू न आने लगे. अब इसमें 2 टेबलस्पून मिल्क पाउडर डालें. इससे मिल्क केक का टेक्शचर और भी मलाईदार हो जाएगा.
Photo: Instagram
4. अब इसमें 3 चम्मच चीनी डालें और 2–3 मिनट तक पकाएं, जब तक चीनी अच्छी तरह घुल न जाए. जब ये मिक्शचर कड़ाही छोड़ने लगे तो समझिए ये जमने के लिए तैयार है.
Photo: Instagram
5. अब मिल्क केक में कटे हुए बादाम डालें और मिक्शचर को एक ट्रे या बर्तन में निकालकर अच्छे से दबाकर सेट कर लें. 2–3 घंटे बाद इसे चाकू से काट लें.
Photo: AI Generated
6. कुछ ही घंटों में आपका दानेदार, सॉफ्ट और टेस्टी मिल्क केक तैयार हो जाएगा. अगर आपके घर में भी मावा बच जाता है, तो अगली बार उसे फेंकने की बजाय इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें.
Photo: AI Generated