29 March 2026
Credit: Credit Name
गर्मी जैसे-जैसे बढ़ती है, वैसे-वैसे लोगों को प्यास भी ज्यादा लगने लगती है और लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत ठंडे पानी की होती है.
Photo: Pexels
चाहे कितने भी जूस, शेक या कोल्ड ड्रिंक पी लें, असली राहत तो ठंडा पानी ही देता है. लेकिन फ्रिज का ज्यादा ठंडा पानी बच्चों से लेकर बड़ों तक के गले को नुकसान पहुंचाता है.
Photo: Pexels
ऐसे में अगर आपको घर पर ही बिना फ्रिज के ठंडा और मीठा पानी मिल जाए, तो इससे बेहतर क्या होगा? बरसों पहले जब फ्रिज नहीं हुआ करते थे तो लोग मटके का पानी पीते थे.
Photo: AI Generated
आज हम आपको ऐसी ट्रिक बता रहे हैं, जिससे मटके का पानी भी फ्रिज जैसा ठंडा हो जाएगा और आपको हैरान कर देगा.
Photo: Pexels
नया मटका लाते ही उसे 2-3 बार साफ पानी से धो लें, लेकिन अंदर हाथ न डालें और फिर पूरा पानी भरकर ढक्कन लगा दें. ढक्कन लगाने से उसकी पानी ठंडा करने की क्षमता बेहतर होती है.
Photo:
मटके में छोटे-छोटे पोर्स होने की वजह से पहली बार भरा पानी वो सोख लेता है, इसलिए उसे पीने की बजाय पौधों में डाल दें.
Photo: AI Generated
पानी मीठा करने की ट्रिक: मटके में 2-3 गिलास पानी डालकर उसमें थोड़ा सेंधा नमक घुमाएं, 2-3 घंटे बाद धो लें. इससे मटके का पानी मीठा और स्वादिष्ट बनता है.
Photo: Pexels
पानी फ्रिज जैसा ठंडा करने की ट्रिक: मटके के नीचे मिट्टी या बालू से भरा गमला/बर्तन रखकर उसे हल्का गीला रखें और उसके ऊपर मटका रखें. इससे आसपास ठंडक बनी रहती है और पानी ज्यादा ठंडा हो जाता है.
Photo: AI Generated
सफाई करते वक्त ध्यान रखें ये बात: मटके को साफ करने के दौरान एक बात याद रखें. इसे साफ करते समय अंदर हाथ न डालें, बाहर से ब्रश या कपड़े से साफ करें. इससे मटका लंबे समय तक ठंडा पानी देता रहेगा.
Photo: AI Generated