बचे हुए प्याज को फेंकें नहीं! घर पर बनाएं होटल जैसा 'सिरका प्याज', बार-बार मांगेंगे मेहमान!
17 Feb 2026
Photo:ITG
खाने में प्याज सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, खाने से लेकर सलाद में प्याज डाला जाता है. सलाद में कई बार प्याज बच जाता है, तो लोग उनको फेंक देते हैं.
Photo: Pexels
जबकि आप इन बचे हुए प्याज से होटल वाले सिरका वाला प्याज बना सकते हैं, जो खाने के साथ काफी स्वादिष्ट लगते है. अक्सर होटल में इनको सलाद के तौर पर परोसा जाता है.
Photo: Pexels
सिरका वाला प्याज बनाने में ना तो ज्यादा मेहनत लगती है और उसे बनाने का समान आपकी रसोई में ही मौजूद होता है. सिरका प्याज बनाना बहुत आसान है और बनने के बाद यह हफ्ते भर चल भी जाता है.
Photo: Pexels
इनको बनाने के लिए सफेद सिरका, नमक, चीनी, 4-5 लौंग,2 इंच अदरक के टुकड़े और 3-4 काली मिर्च और चुकंदर ले लीजिए.
Photo: Pixabay
अगर आपके घर में कटा हुआ प्याज बच गया है तो आप सबसे पहले तो उनको अलग-अलग कर लीजिए,ताकि प्याज के छल्ले बन जाए.
Photo: Pexels
उसके बाद उन्हें बर्फ वाले ठंडे पानी में 10-15 मिनट के लिए रखकर छोड़ दीजिए, इससे वो क्रिस्पी बने रहते हैं और खाने में अच्छे भी लगते हैं.
Photo: Pexels
फिर पानी निकालकर उसमें सफेद सिरका, नमक, चुटकी भर चीनी, 4-5 लौंग, 2 इंच अदरक के टुकड़े और 3-4 काली मिर्च डालें और चुकंदर के टुकड़े डालकर 3 से 5 घंटे या रात भर के लिए छोड़ दें.
Photo: Pexels
आप इनको फ्रिज में रख दीजिए और अगली सुबह से आप इनको खाना शुरू कर सकते हैं. आप इनको हफ्तेभर खा सकते हैं, यह खराब नहीं हो सकते हैं.
Photo: Pexels
इनको आप सब्जी के साथ सलाद की तरह खा सकते हैं, इनके साथ अचार भी बहुत टेस्टी लगता है.