इस महाशिवरात्री चटपटी शकरकंदी चाट से खोलें व्रत, 10 मिनट में हो जाती है तैयार
15 Feb 2026
Photo: ITG
महाशिवरात्रि के पावन दिन कई लोग व्रत रखते हैं और फलाहार से उपवास खोलते हैं. इस व्रत में आमतौर पर व्रत में उबली हुई शकरकंद खाई जाती है, लेकिन इस बार कुछ अलग और स्वादिष्ट ट्राई कर सकते है.
Photo: Pixabay
उबली शकरकंद खाकर अगर आप भी बोर हो जाते हैं तो इस बार आप महाशिवरात्रि पर आप शकरकंद की यह आसान और चटपटी डिश बना सकते हैं. यह न सिर्फ पेट को हल्का रखेगी बल्कि टेस्ट भी दोगुना कर देगी.
Photo: Pexels
शकरकंद की फलाहारी चाट बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं है, घर में मौजूद व्रत के सामान से ही आप इसे आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं.
Photo: Pexels
शकरकंद की फलाहारी चाट के लिए इंग्रेडिएंट्स2-3 शकरकंद1 छोटा चम्मच घी1 छोटा चम्मच 2नींबू का रसबारीक कटी हरी धनिया
Photo: Pexels
चाट में डालने के लिए मसालेसेंधा नमक स्वादानुसारआधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडरआधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडरअनार के दाने
Photo: Pexels
शकरकंद को अच्छी तरह धोकर कुकर या कढ़ाही में हल्का सा उबाल लें. बस इसे हल्का ही उबालें, ज्यादा नरम करने की जरूरत नहीं है.
Photo: Pexels
शकरकंद को ठंडा होने पर छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. उसके बाद एक पैन में घी गर्म करें और उसमें शकरकंद के टुकड़े हल्का सा भून लें, ताकि वो हल्के क्रिस्पी हो जाएं.
Photo: Pexels
अब उस गैस से निकाल लें और उसमें सेंधा नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च और नींबू का रस डालकर मिला लें. उसके ऊपर से हरी धनिया और अनार के दाने डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
Photo: Pexels
फलाहारी शकरकंदी चाट झट से तैयार हो जाती है और इसे खाने से शरीर को एनर्जी भी मिलती है. क्योंकि शकरकंद में फाइबर, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं.