न दूध न पानी, महाशिवरात्रि पर घर पर बनाएं टेस्टी कद्दू का हलवा, बच्चे होंगे खुश
14 Feb 2026
Photo: ITG
महाशिवरात्रि के दिन घरों में अलग-अलग चीजें बनाई जाती हैं, मीठे में इस दिन खासतौर हलवा बनाया जाता है.लेकिन अगर आप सूजी और मूंग दाल हलवे से बोर हो हैं, तो आप कद्दू का हलवा ट्राई कर सकते हैं.
Photo: Pexels
कद्दू की सब्जी खाने में भले ही लोग मुंह बनाते हैं, लेकिन कद्दू का हलवा आपके मुंह का जायका सुधार सकता है. कद्दू के हलवे को काशी हलवा भी कहा जाता है और शिवरात्रि के दिन के लिए इसे बनाना सबसे बेहतर ऑप्शन है.
Photo: Pexels
कद्दू का हलवा बनाने के लिए आपको ज्यादा सामाग्री की भी जरूरत नहीं होती है, यह हलवा बहुत ही कम चीजों को मिलाकर बन जाता है और आप चाहे तो इससे खाकर अपना व्रत भी खोल सकते हैं.
Photo: Adobe Stock Images
कद्दू का हलवा बनाने के लिए आपको यह सभी इंग्रेडिएंट्स चाहिए होगें.एक कप कद्दूकस हुआ सफेद कद्दू1 से 2 कप चीनी4 चम्मच घीनट्स/फूड कलरइलायची पाउडर
Photo: Pixabay
सबसे पहले कद्दू को कद्दूकस कर लें और उसका पानी निचोड़कर अलग रख दीजिए. फिर एक पैन में देसी घी डालकर कद्दू को भून लीजिए.
Photo: Pixabay
जब कद्दू अच्छी तरह से भून जाएं और उसका रंग सुनहरा हो जाए. तब उसमें फूड कलर और चीनी मिलाकर अच्छी तरह से मिला दीजिए.
Photo:freepik
चीनी जब कद्दू में अच्छी तरह घुल जाए, तब उसमें आप देसी घी और काजू-बादाम डाल दीजिए. एक मिनट चालाने के बाद इसमें इलायची पाउडर भी डालें.
Photo: Pexels
जब घी अच्छी तरह से हलवे में मिक्स हो जाए, तो गैस बंद कर दीजिए और गरमागरम हलवा सभी को परोसें.