साबूदाने की खिचड़ी नहीं, इस बार महाशिवरात्रि पर बनाएं साबूदाना लड्डू, स्वाद में नंबर वन

14 Feb 2026

Photo: ITG

आपने आज तक साबूदाने की खिचड़ी, साबूदाने के पापड़ और साबूदाने के कटलेट्स तो जरूर खाए होंगे, लेकिन साबूदाने के लड्डू शायद ही कभी ट्राय किए हों.

Photo: AI Generated

अगर आपने साबूदाने के लड्डू नहीं खाए हैं तो इस बार 15 फरवरी 2026 को पड़ रही महाशिवरात्रि पर इन्हें बनाकर व्रत को खास बना सकते हैं.

Photo: AI Generated

ये एक ऐसा मीठा है स्वादिष्ट भी है और व्रत में खाया भी जा सकता है. ऐसे में साबूदाने से बने ये खास लड्डू एक बेहतरीन ऑप्शन हैं. दिखने में ये बिल्कुल मोतीचूर लड्डू जैसे लगते हैं, लेकिन इनमें बेसन नहीं बल्कि साबूदाना इस्तेमाल होता है.

Photo: YouTube

इन्हें बनाना बेहद आसान है और स्वाद इतना बढ़िया कि एक लड्डू पर रुकना मुश्किल हो जाता है. अच्छी बात ये है कि आप इन्हें कुछ ही मिनटों में घर पर तैयार कर सकते हैं. चलिए जानते हैं आसान रेसिपी.

Photo: AI Generated

इंग्रेडिएंट्स: 1 कप छोटा दाना साबूदाना, ½ कप पानी, 2 चम्मच घी, कटे हुए काजू और बादाम, ⅔ कप चीनी, इलायची पाउडर (ऑप्शनल), फूड कलर (ऑप्शनल) और पिस्ता (सजाने के लिए).

Photo: AI Generated

बनाने का तरीका: 1. सबसे पहले साबूदाने को 2–3 बार पानी से अच्छी तरह धो लें. अब साबूदाने के बराबर लेवल तक पानी डालें और ढककर 3–4 घंटे के लिए भिगो दें. कुछ घंटों बाद साबूदाना फूल जाएगा और दाने अलग-अलग दिखने लगेंगे.

Photo: AI Generated

2. कढ़ाही में घी गरम करें. पहले काजू-बादाम डालकर हल्का सा भून लें और निकाल लें. अब उसी घी में साबूदाना डालें और धीमी आंच पर 1–2 मिनट तक चलाते हुए भूनें.

Photo: YouTube

3. अब इसमें चीनी डालें और चाहें तो थोड़ा सा फूड कलर भी मिला लें. धीमी आंच पर 4–5 मिनट पकाएं, जब तक चीनी पिघलकर साबूदाने में अच्छे से मिल न जाए. अब ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.

Photo: YouTube

4. गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. हाथों में थोड़ा घी लगाकर गोल-गोल लड्डू बना लें. ऊपर से पिस्ता लगाकर सजाएं. 5. अब आपके साबूदाना लड्डू तैयार हैं. दिखने में ये एकदम मोतीचूर लड्डू जैसे लगते हैं और खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं. इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रखकर आप 3–4 दिन तक व्रत में आराम से खा सकते हैं.

Photo:

Read Next