महाशिवरात्रि पर इस सीक्रेट ट्रिक से बनाएं साबूदाना खीर, चिपचिपी नहीं बनेगी क्रीमी

11 Feb 2026

Photo: ITG

महाशिवरात्रि का व्रत हो और मीठे में कुछ खास न बने, ऐसा हो ही नहीं सकता. व्रत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिशेज में साबूदाना खीर का नाम भी शामिल है.

Photo:  AI Generated

ये खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है, लेकिन कई बार खीर बनाते वक्त साबूदाना चिपचिपा हो जाता है या नीचे पैन में चिपक जाता है, जिससे स्वाद और टेक्सचर दोनों बिगड़ जाते हैं.

Photo:  AI Generated

अगर आप भी इसी परेशानी से जूझते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं. आज हम आपको परफेक्ट साबूदाना खीर बनाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं.

Photo:  AI generated

इंग्रेडिएंट्स:  साबूदाना 1 कटोरी (150 ग्राम, मीडियम साइज), दूध 1 लीटर (पहले से उबला हुआ), चीनी 1 कटोरी (स्वादानुसार), देसी घी 1 टेबलस्पून, इलायची पाउडर ½ टीस्पून, केसर 2–4 धागे (ऑप्शनल).

Photo:  AI generated

इसके साथ ही काजू 10–12 कटे हुए, बादाम 8–10 कटे हुए, चिरौंजी 1 टेबलस्पून, किशमिश 1 टेबलस्पून और पिस्ता 1 टेबलस्पून (कटे हुए).

Photo: Pexels

बनाने का तरीका:  1. साबूदाने को 2–3 बार अच्छी तरह धो लें, ताकि एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाए, फिर इसमें इतना पानी डालें कि साबूदाने से लगभग आधा इंच या एक उंगली ऊपर तक पानी रहे और इसे 30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें.

Photo:  AI generated

2. 30 मिनट बाद साबूदाना बाहर से सॉफ्ट लेकिन अंदर से हल्का कच्चा रहेगा. इसका पानी लगभग खत्म हो चुका होगा, जो थोड़ा-सा पानी बचा हुआ है उसे निकालें नहीं क्योंकि यही आगे काम आएगा. 3. अब जिस पैन या कड़ाही में खीर बनानी हो, उसमें हल्का-सा घी लगाकर ग्रीस करें और भिगोया हुआ साबूदाना बचे हुए पानी के साथ डालकर मध्यम आंच पर 1–2 मिनट चलाते हुए पकाएं, जब तक सारा पानी सूख न जाए.

Photo:  AI generated

4. अब इसमें पहले से उबला हुआ दूध डालें, इससे साबूदाना हल्का हो जाता है, ऊपर तैरने लगता है और बिल्कुल भी चिपचिपा नहीं रहता. 5. दूध डालने के बाद आंच धीमी कर दें. धीरे-धीरे पकने पर साबूदाना धीरे-धीरे ट्रांसपेरेंट हो जाएगा और इसका साइज लगभग दोगुना हो जाएगा. 6. अब इसमें चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं और चाहें तो स्वाद और खुशबू के लिए 2–4 केसर के धागे भी डाल सकते हैं.

Photo:  AI generated

7. एक छोटे पैन में थोड़ा सा घी गरम करें, उसमें काजू, बादाम और चिरौंजी हल्के सुनहरे होने तक भूनें, फिर किशमिश और पिस्ता डालकर सभी ड्राई फ्रूट्स को खीर में मिला दें. इसके बाद इलायची पाउडर डालकर गैस बंद करें और खीर को 2-3 मिनट ढककर रख दें.

Photo:  AI generated

Read Next