19 Feb 2026
Photo: ITG
साबुन एक ऐसी चीज है, जो हर घर में रोज इस्तेमाल की जाती है. सुबह उठते ही हाथ धोने हों, नहाना हो या कपड़े साफ करने हों..साबुन के बिना काम ही नहीं चलता.
Photo: Pexels
लेकिन जब वही साबुन घिस जाता है और छोटा होकर टुकड़ों में बदल जाता है, तो उसे कूड़ा समझा जाता है. ज्यादातर लोग उसे बेकार समझकर सीधे कूड़ेदान में डाल देते हैं.
Photo: Pexels
आपको जानकर हैरानी होगी कि साबुन के ये छोटे-छोटे टुकड़े बिल्कुल भी बेकार नहीं होते हैं. अगर थोड़ा सा दिमाग लगाएं, तो ये आपके घर के कई काम आसान कर सकते हैं.
Photo: Pexels
इतना ही नहीं, इनका दोबारा इस्तेमाल करके आप पैसे भी बचा सकते हैं. तो अगली बार जब साबुन छोटा होकर हाथ से फिसलने लगे, उसे फेंकिए मत…उसका इस तरह से इस्तेमाल करें.
Photo: AI Generated
1. नया साबुन बनाएं: बचे हुए साबुन के छोटे-छोटे टुकड़े फेंकने की बजाय आप उनसे नया साबुन बना सकते हैं. सभी टुकड़ों को इकट्ठा करके धीमी आंच पर पिघला लें. जब साबुन अच्छी तरह पिघल जाए तो उसे किसी मोल्ड में डालकर ठंडा होने दें. आपका नया साबुन तैयार हो जाएगा.
Photo: Pexels
2. लिक्विड हैंडवॉश में बदलें: इसके साथ ही आप अगर चाहें तो इन्हें लिक्विड हैंडवॉश में भी बदल सकते हैं. टुकड़े कद्दूकस करके गुनगुने पानी में घोलें, ठंडा होने पर बोतल में डालें. बन गया लिक्विड हैंडवॉश.
Photo: Pexels
3. कपड़े धोने में भी आएगा काम: बचा हुआ साबुन कपड़े धोने में भी काम आ सकता है. इसके टुकड़ों को पुरानी जालीदार मोजे या कपड़े में बांधकर धोते समय पानी में डाल दें. इससे झाग बनेगा और कपड़े आसानी से साफ हो जाएंगे.
Photo: Pexels
4. दरवाजों की आवाज करें दूर: अगर दरवाजे या दराज खोलते समय आवाज करते हैं या अटकते हैं, तो बचा हुआ साबुन काम आ सकता है. साबुन का छोटा टुकड़ा लेकर उसे दरवाजे के हिंग्स या दराज की स्लाइड पर हल्का-सा रगड़ दें. इससे आवाज आनी बंद हो जाएगी.
Photo: Pexels
5. अलमारी में लाएं खुशबू: छोटे साबुन के टुकड़ों को कपड़े में बांधकर अलमारी या जूते की रैक में रख दें. इससे कपड़ों में हल्की और नेचुरल खुशबू बनी रहती है और बदबू भी दूर हो जाती है.
Photo: Pexels