16 Feb 2026
Photo: ITG
अक्सर ऐसा होता है कि रात की 2-3 रोटियां सुबह तक बासी हो जाती हैं और फिर हम उन्हें खराब समझकर फेंक देते हैं. क्योंकि इन्हें कोई खाना पसंद नहीं करता है.
Photo: Pexels
लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही बची हुई रोटियां आपके बच्चों के टिफिन और घर के नाश्ते के लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं?
Photo: Pixabay
आज हम आपको शेफ पंकज भदौरिया की बची हुई रोटियों से बनने वाली एक ऐसी शानदार रेसिपी बताने वाले हैं, जिसे देखकर आपके बच्चे झट से खुश होकर खा लेंगे. ये डिश है रोटी नूडल्स.
Photo: Instagram
ये रोटी नूडल्स देखने में बिल्कुल सड़क किनारे मिलने वाली चाऊमीन जैसी लगती है और स्वाद में भी किसी से कम नहीं है. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं रोटी नूडल्स.
Photo: Youtube
इंग्रेडिएंट्स: बची हुई रोटियां, थोड़ा सा तेल, बारीक कटा लहसुन, अदरक और हरी मिर्च, पत्ता गोभी, गाजर और शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई), सोया सॉस, सिरका, टमाटर केचप, नमक और स्वादानुसार काली मिर्च.
Photo: AI Generated
रोटी को नूडल्स जैसा कैसे बनाएं? सबसे पहले बची हुई रोटियों को रोल कर लें. अब इन्हें बहुत पतली-पतली स्ट्रिप्स में काट लें, बिल्कुल नूडल्स की तरह. आप देखेंगे कि कुछ ही मिनटों में आपके रोटी नूडल्स तैयार हो जाएंगे.
Photo: Youtube
बनाने का आसान तरीका: 1. रोटी नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में तेल गरम करें.
Photo: YouTube
2. तेल गरम होते ही उसमें बारीक कटा लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का गोल्डन होने तक भून लें. अब इसमें कटी हुई सब्जियां डालें और तेज आंच पर हल्का-सा क्रिस्पी रहने तक भूनें.
Photo: YouTube
3. इसके बाद इसमें रोटी नूडल्स डालें और टॉस करें. 4. अब नमक, काली मिर्च, सोया सॉस, सिरका और थोड़ा सा टमाटर केचप डालकर अच्छे से टॉस कर लें. आपके गरमा-गरम रोटी नूडल्स तैयार हैं.
Photo: YouTube