19 Feb 2026
Photo: ITG
बच्चों को पिज्जा कितना पसंद होता है, ये तो हर मां जानती है. कभी स्कूल से आकर, तो कभी वीकेंड पर बच्चे अक्सर बस एक ही जिद करते हैं कि, 'मम्मी पिज्जा चाहिए!'
Photo: Pixabay
लेकिन बार-बार बाहर का पिज्जा खिलाना बच्चों की हेल्थ के लिए सही नहीं होता. मैदा, ज्यादा चीज़ और प्रोसेस्ड सॉस से भरा पिज्जा बच्चों की हेल्थ पर असर डाल सकता है.
Photo: Pizabay
ऐसे में अगर आप वही टेस्टी पिज्जा घर पर, आसान तरीके से और बचे हुए चावलों से बना सकें, तो कैसा रहेगा? जी हां, घर पर रखे बचे हुए चावलों से आप बाजार जैसा टेस्टी पिज्जा बना सकते हैं.
Photo: Pexels
वो भी न मैदा, न ओवन और न ही ज्यादा झंझट. इसका स्वाद भी शानदार है और बच्चों की फरमाइश भी पूरी हो जाएगी. अब जब भी घर में चावल बच जाएं, उन्हें फेंकने की बजाय बना लें हेल्दी और क्रिस्पी राइस पिज्जा.
Photo: Pexels
इंग्रेडिएंट्स: 1 कप बचे हुए उबले चावल, 1 उबला आलू (कद्दूकस किया हुआ), 4 चम्मच सूजी, 2 चम्मच दही (ऑप्शनल), नमक स्वादानुसार, ¼ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, ½ पैकेट ईनो (ऑप्शनल), प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च (अपनी पसंद की सब्जियां), स्वीट कॉर्न (ऑप्शनल), पिज्जा सॉस या टमाटर सॉस, कद्दूकस किया हुआ चीज़, थोड़ा सा तेल.
Photo: Pexels
कैसे तैयार करें पिज्जा बेस? एक बाउल में बचे हुए चावल डालें. इसमें कद्दूकस किया हुआ आलू मिलाएं. फिर सूजी, दही, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह हाथों से मैश कर लें.
Photo: Pexels
अगर ये मिक्स ज्यादा गीला लगे तो थोड़ी और सूजी डाल सकते हैं. अब इसे 5–10 मिनट ढककर रख दें, ताकि सूजी फूल जाए. अगर ईनो इस्तेमाल कर रहे हैं, तो थोड़ा सा पानी डालकर इसे आखिर में हल्के हाथों से मिक्स करें.
Photo: Pexels
सब्जियां तैयार करने की खास ट्रिक पिज्जा बेस के बाद सब्जियां तैयार करें. प्याज और शिमला मिर्च को लंबा-लंबा काट लें. टमाटर का बीज वाला पार्ट हटा दें, ताकि पिज्जा गीला न हो. सब्जियों में चुटकी भर नमक, काली मिर्च और चाहें तो चिली फ्लेक्स या ऑरिगेनो मिला लें.
Photo: Pexels
बिना ओवन के बनाएं पिज्जा 1. अब एक भारी तले की कड़ाही या नॉन-स्टिक पैन लें. उसमें थोड़ा तेल लगाएं और गैस बिल्कुल धीमी रखें. 2. अब चावल के मिश्रण का गोला बनाकर पैन में रखें और हाथ या स्पैचुला से फैलाकर पिज्जा बेस की तरह गोल शेप दें.
Photo: Pexels
3. ढककर 4–5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. जब नीचे से गोल्डन और क्रिस्पी हो जाए, तो इसे ध्यान से पलट दें.
Photo: Pexels
4. पकी हुई साइड पर पिज्जा सॉस लगाएं. ऊपर से चीज डालें और फिर सारी सब्जियां फैलाएं. चाहें तो पनीर भी डाल सकते हैं. दोबारा थोड़ा चीज़ डालकर पैन को ढक दें और 3–4 मिनट धीमी आंच पर पकाएं, जब तक चीज़ अच्छी तरह मेल्ट न हो जाए.
Photo: Pexels
5. तैयार है आपका बिना मैदा, बिना ओवन वाला राइस पिज्जा. नीचे से एकदम क्रिस्पी और ऊपर से चीज़ी. ये पिज्जा बच्चे हों या बड़े, सभी को ये बहुत पसंद आएगा.
Photo: Pexels