गुजिया खाकर हो गए बोर? 3 चीजों से बनाएं मीठी-मीटी कुल्फी, बनेगी एक दम मलाईदार
Photo: Adobe
होली का त्योहार खत्म होने के बाद अक्सर किचन में गुजिया या मिठाइयों के लिए लाया गया थोड़ा बहुत खोया (मावा) बच ही जाता है.
Photo: Adobe
लोग इसे आमतौर पर दोबारा गर्म करके रख लेते हैं या कोई साधारण मिठाई बना लेते हैं.
Photo: Adobe
ऐसे में क्यों न इस बचे हुए मावे का इस्तेमाल एक ऐसी ठंडी और मलाईदार डिश बनाने में किया जाए जिसे देखते ही मेहमान भी आपकी तारीफ करने लगें.
Photo: Adobe
ये खोया कुल्फी न केवल बनाने में आसान है बल्कि इसका स्वाद किसी भी ब्रांडेड आइसक्रीम को टक्कर दे सकता है.
Photo: Adobe
इसके लिए आपको खोया के अलावा दूध, चीनी (स्वादानुसार), इलायची पाउडर और थोड़े से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स चाहिए हैं.
Photo: Adobe
सबसे पहले दूध को उबालकर आधा कर लें. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ खोया डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि गुठलियां न रहें.
Photo: Adobe
जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो चीनी और इलायची पाउडर डालें.
Photo: Adobe
इसे ठंडा करके कुल्फी मोल्ड, छोटे मटके या कुल्हड़ में भरें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर 7-8 घंटे के लिए फ्रीजर में सेट होने दें.
Photo: Adobe
मेहमानों के सामने इसे ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.
Photo: Adobe
Read Next
ये भी देखें
चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार, साबुन की जगह इस चीज से धोएं फेस
स्किन का ढीलापन होगा दूर! ग्लोइंग स्किन के लिए खाएं ये 6 सब्जियां, कोलजन भी होगा बूस्ट
घर में चूहों के हुड़दंग से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, रातों-रात भाग जाएंगे दूर
हेयरफाल से हैं परेशान? आज से खाना शुरू कर दें ये चीजें, बालों के लिए हैं वरदान!