23 Feb 2026
Photo: ITG
अगर आप भी हर साल बाजार से लाल मिर्च का अचार खरीदते हैं और सोचते हैं कि काश घर पर वैसा ही टेस्टी अचार बन जाए तो ये खबर आपके लिए है.
Photo: AI Generated
यूपी-बिहार में सर्दियों के मौसम में मोटी-मोटी लाल मिर्च आती हैं, जिनका भरवा अचार लोग बड़े शौक से खाते हैं. ये अचार अक्सर हर घर में डाला जाता है, लेकिन फिर भी मार्केट जैसा स्वाद नहीं आ पाता.
Photo: AI Generated
कई लोगों को तो अचार जल्दी खराब होने की भी टेंशन रहती है. लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है. अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए तो ये अचार सालों-साल खराब नहीं होता है.
Photo: AI Generated
आज हम आपको बताएंगे लाल मिर्च का अचार डालने का देसी तरीका बताएंगे, जिससे ये बिल्कुल बाजार जैसा स्वादिष्ट बनेगा. इसके साथ ही वो 1 सीक्रेट ट्रिक, जिससे आपका अचार 10 साल तक भी खराब नहीं होगा.
Photo: AI Generated
कौन सी मिर्च लें? आपको अचार बनाने के लिए लगभग 500-600 ग्राम मोटी वाली लाल मिर्च लेनी है. ये मिर्च फ्रेश और सख्त होनी चाहिए. ध्यान रहे इनपर दाग-धब्बे न हों और ये सॉफ्ट बिल्कुल न हों.
Photo: AI Generated:
1. मिर्च की सही तैयारी: अचार बनाने से पहले मिर्च को अच्छी तरह धोकर कपड़े से पूरी तरह सुखा लें, क्योंकि उसमें जरा भी नमी नहीं होनी चाहिए. फिर बीच में चीरा लगाएं (डंठल न तोड़ें), बीज निकाल लें लेकिन उन्हें फेंकें नहीं. यही बीज अचार का असली स्वाद बढ़ाते हैं.
Photo: AI Generated:
2. मसाला बनाएं: मसाला बनाने के लिए एक पैन में 5 बड़े चम्मच सौंफ, 3 बड़े चम्मच साबुत धनिया, 2 बड़े चम्मच जीरा और 1 छोटा चम्मच मेथी दाना हल्का सा गर्म कर लें. ध्यान रखें, इन्हें सिर्फ गरम करना है, भूनना नहीं है. ठंडा होने के बाद सभी मसालों को दरदरा पीस लें, ताकि अचार में भरपूर स्वाद और खुशबू आए.
Photo: AI Generated:
3. अब तैयार मसाले में 4 बड़े चम्मच कुटी पीली सरसों (राई दाल), 2 चम्मच नमक, 1 चम्मच काला नमक, 1 चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच हींग, 3 चम्मच अमचूर पाउडर, चाहें तो थोड़ा कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और मिर्च से निकाले हुए बीज मिला दें.
Photo: AI Generated:
फिर इसमें करीब 4 चम्मच सिरका डालें और अगर मसाला सूखा लगे तो थोड़ा सा जला और ठंडा किया हुआ सरसों का तेल मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
Photo: AI Generated:
4. मिर्च में भरें मसाला: चाहें तो हाथों की जलन से बचने के लिए ग्लव्स पहन लें, फिर हर मिर्च में तैयार मसाला अच्छे से भरें. डंठल सहारे का काम करता है, इसलिए उसे पहले नहीं तोड़ा गया था. सारी मिर्च भरने के बाद ही डंठल काट दें.
Photo: AI Generated:
5. तेल में डुबाना जरूरी: अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए सरसों का तेल पहले धुआं आने तक गर्म करें और फिर पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद हर मिर्च को तेल में अच्छी तरह डुबोकर बर्तन में रखें, ऊपर से बचा हुआ तेल भी डाल दें ताकि मिर्च पूरी तरह तेल में ढकी रहे.
Photo: AI Generated:
6. अब अचार को 2–3 दिन ढककर रखें और अगर धूप मिल जाए तो 4–5 दिन धूप भी दिखा दें, इससे अचार का स्वाद और बढ़ जाएगा.
Photo: AI Generated:
सीक्रेट ट्रिक जिससे अचार 10 साल तक नहीं होगा खराब: अचार को सालों तक खराब होने से बचाने के लिए उसे हमेशा साफ और पूरी तरह सूखे कांच के जार में रखें, और ऊपर तक तेल भरा होना चाहिए ताकि तेल की लेयर उसे हवा से बचा सके.
Photo: AI Generated:
ध्यान रखें कि जार में जरा भी नमी न हो, कभी गीला चम्मच अंदर न डालें और तेल हमेशा अचार के ऊपर तक रहे. यही तरीका अचार को लंबे समय तक खराब होने से बचाता है.
Photo: AI Generated: