ना चावल, ना सूजी... कुणाल कपूर के अंदाज में बनाएं मूंग दाल की इडली, खाकर आएगा मजा
Credit: Adobe
इडली एक ऐसी डिश है जो है तो साउड इंडियन लेकिन इसे समूचे भारत के लोग खूब पसंद करते हैं.
Credit: Adobe
लेकिन ज्यादातर लोगों ने अभी तक चावल, सूजी और उड़द दाल की बनी इडली खाई होंगी.
Credit: Adobe
लेकिन सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने अपने यूट्यूब चैनल पर मूंग दाल की इडली की रेसिपी शेयर की है.
Credit: Adobe
इसके लिए बिना छिलके वाली मूंग दाल को रात भर के लिए भिगो दें. अब इसे धोने के बाद ग्राइंड करना है जिसके लिए पहले इसमें जरा सी दही डालें जो फर्मेंट के काम आती है.
Credit: Adobe
फिर अदरक, हरी मिर्च, करी पत्ता और नमक डालकर बिना पानी के इसे ग्राइंड करके फाइन पेस्ट बना लें.
Credit: Adobe
अब इसमें पानी डालें थोड़ा और फिर ग्राइंड करें. इडली का बेटर तैयार हो गया है.
Credit: Adobe
अब इस इंस्टैंट इडली के लिए सिंपल सा तड़का लगाना है. इसके लिए गर्म तेल में हींग, राई डालें और फिर हल्की सी हल्दी भी डालें. इस तड़के को इडली के बेटर में डाल दें.
Credit: Adobe
मूंग दाल की इस इडली में आपको गाजर और हरा धनिया भी डालना है. आप चाहें तो स्किप कर सकते हैं.
Credit: Adobe
आखिर में इडली के बेटर में हल्का सा बेकिंग सोडा या इनो मिलाएं. ये दही के साथ मिलकर फर्मेंट करता है और इडली फूली-फूली बनती हैं.
Credit: Adobe
अब इडली के मोल्ड को तेल से ग्रीस कर लें. अगर आपके पास ये नहीं हैं तो स्टील की कटोरी में भी इडली बना सकते हैं. इनमें बेटर को डालें और 12 से 15 मिनट तक पकाएं.