बाजार की कोल्ड ड्रिंक्स जाएंगे भूल, घर में बनाएं ठंडा-ठंडा खस खस का शरबत

Credit: Adobe

गर्मियों की तपिश और लू के थपेड़ों के बीच अगर आपका मन भी हमेशा कुछ ठंडा पीने का करता रहता है तो यहां हम आपको एक बेहतरीन ड्रिंक की रेसिपी बता रहे हैं. 

Credit: Adobe

खस का शरबत शरीर को ठंडक और ताजगी देने में बहुत फायदेमंद होता है. 

Credit: Adobe

इसके लिए आपको 1/2 कप खस का एसेंस या सिरप चाहिए होगी जो बाजार में आसानी से उपलब्ध होती है.

Credit: Adobe

इसके साथ ही 4 कप ठंडा पानी, 2 बड़े चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच भीगे हुए सब्जा के बीज (ऑप्शनल). बर्फ के टुकड़े और पुदीने की पत्तियां (सजाने के लिए)

Credit: Adobe

एक बड़े जग में ठंडा पानी लें और उसमें खस का सिरप डालें. 

Credit: Adobe

अब इसमें नींबू का रस मिलाएं जो इसके स्वाद को और भी निखार देगा.

Credit: Adobe

अगर आप सब्जा के बीज इस्तेमाल कर रहे हैं तो उन्हें 10 मिनट पहले पानी में भिगो दें और फिर शरबत में मिलाएं. 

Credit: Adobe

गिलासों में बर्फ के टुकड़े डालें और तैयार शरबत को उनमें पलटें. 

Credit: Adobe

पुदीने की पत्तियों से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसें. 

Credit: Adobe

Read Next