ईशा अंबानी ने पहनी भाभी श्लोका की ज्वेलरी... फूलों वाली ड्रेस में लगीं अप्सरा 

Photo: Instagram screegrab

ईशा अंबानी हमेशा ही अपनी सादगी के साथ ही क्लासी फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं.

Photo: Instagram screegrab

हाल ही में ईशा की अपने कजिन की शादी के इवेंट से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं जिसमें उन्होंने अनामिका खन्ना का डिजाइनर ड्रेस पहना था.

Photo: Instagram screegrab

उन्होंने इस दौरान बीज कलर का फ्लोरल टॉप और मरमेड स्टाइल वाली मैचिंग स्कर्ट पहनी थी. 

Photo: Instagram screegrab

इसके साथ उन्होंने हरे रंग का एमरेल्ड मोतियों का हार पहना था. खास बात थी कि ये नेकलेस ईशा ने रिपीट किया था.

Photo: Instagram screegrab

श्लोका ने इससे पहले एक इवेंट में यही नेकलेस पहना था. हालांकि ये पहली बार नहीं हैं. अंबानी लेडीज समय-समय पर अपनी जूलरी एक-दूसरे के साथ शेयर करती हैं.

Photo: Instagram screegrab

अगर बात करें ईशा की ड्रेस की तो इस आउटफिट में प्लंजिंग-नेकलाइन ब्लाउज था जिसके साथ स्कल्प्टेड मरमेड स्कर्ट थी. दोनों पर शिफॉन बेस पर बारीक एम्ब्रॉयडरी की लेयर थी.

Photo: Instagram screegrab

अनामिका खन्ना के सिग्नेचर एप्लीक और सीक्विन वर्क ने आउटफिट को टेक्सचर और डेप्थ दी थी. 

Photo: Instagram screegrab

ईशा ने इस दौरान अपने बालों को सेंटर पार्टेड लुक देकर हाफ टाई किया था और बाकी बालों को खुला छोड़ा था.

Photo: Instagram screegrab

इसके साथ उन्होंने सटल और सॉफ्ट मेकअप किया था जो उनके लुक को और खूबसूरत बना रहा था.

Photo: Instagram screegrab

Read Next