31 March 2026
Credit: Credit Name
अंबानी परिवार की लाडली ईशा अंबानी का फैशन सेंस हमेशा चर्चा में रहता है. चाहे वो ऑस्कर 2026 रहा हो या फिर उनकी पार्टी की.
Photo: Instagram/@sweetbabyjamie
लेकिन अपनी सासू मां डॉ. स्वाति पीरामल के 70वें जन्मदिन पर उन्होंने सादगी के साथ जो ग्लैमर का मेल दिखाया, उसने हर किसी का दिल जीत लिया.
Photo: Instagram/@nitaambani1m
भारी-भरकम डायमंड जूलरी को छोड़कर ईशा ने इस खास मौके के लिए एक बेहद फ्रेश और फ्लोरल लुक चुना. इतना ही नहीं उन्होंने अपने पति आनंद के साथ ट्विनिंग भी की.
Photo: Instagram/@nitaambani1m
ईशा अंबानी ने इस पार्टी के लिए मशहूर ब्रांड Alessandra Rich की एक रोमांटिक विंटेज मिडी ड्रेस पहनी थी.
Photo: Instagram/@perfumenikita
सफेद फूलों के प्रिंट वाली इस ब्लैक ड्रेस में ईशा किसी बॉलीवुड डीवा से कम नहीं लग रही थीं. इस ड्रेस की कीमत लगभग 1.37 लाख रुपये ($1,647) बताई जा रही है.
Photo: Instagram/@perfumenikita
ये ड्रेस 'सिल्क क्रेप डी शीन' फैब्रिक से बनी है, जो बहुत ही लाइट और कंफर्टेबल होता है. ये कपड़ा शरीर पर बहुत खूबसूरती से ढलता है, जिससे लुक काफी एलिगेंट नजर आता है.
Photo: Website/@editorialist
ड्रेस में कंधों पर रफल डिटेलिंग दी गई थी, जो इसे एक क्लासिक विंटेज टच दे रही थी. इसकी नेकलाइन के नीचे लगा एक छोटा सा ब्लैक बो पूरे लुक में क्यूटनेस और स्टाइल जोड़ रहा था.
Photo: Website/@editorialist
ईशा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए केवल डायमंड के पीयर-ड्रॉप इयररिंग्स, एक अंगूठी और हाथ में एक प्यारा सा ब्रेसलेट कैरी किया.
Photo: Instagram/@perfumenikita
ईशा के साथ ही उनके पति आनंद पीरामल भी काफी जंच रहे थे. उन्होंने अपनी मां के जन्मदिन के लिए कोई फॉर्मल सूट नहीं, बल्कि एक रिलैक्स्ड लुक चुना.
Photo: Instagram/@perfumenikita
आनंद ने ब्लैक शर्ट और ग्रे ट्राउजर पहना था. उन्होंने शर्ट को टक-इन नहीं किया था और स्लीव्स को फोल्ड करके एक कूल और कैजुअल वाइब दी.
Photo: Instagram/@perfumenikita