बिना तंदूर बनाएं लाजवाब ईरानी कबाब, घर बैठे मिलेगा होटल जैसा स्वाद , सब पूछेंगे रेसिपी!

28 FEB 2026

PHOTO:ITG

भारतीय लोग खाने के शौकीन होते हैं और यहां अलग-अलग तरह की डिश बनाई जाती है. अगर आप भी नॉर्मल कबाब खाकर बोर गए हैं, तो इस बार घर पर ईरानी कबाबी ट्राई कर सकते हैं.

Photo: Pexels

ईरान की मशहूर डिश ईरानी कबाब आपने होटल में तो खाएं होंगे, लेकिन आप इस डिश को घर पर तवे पर बिना तंदूर और बिना झंझट के आसानी से बना सकते हैं.

Photo: Adobe Stock

ईरान की मशहूर डिश ईरानी कबाब आपने होटल में तो खाएं होंगे, लेकिन आप इस डिश को घर पर तवे पर बिना तंदूर और बिना झंझट के आसानी से बना सकते हैं.

Photo: Pexels

ईरानी कबाब बाहर से हल्का क्रिस्प और अंदर से बेहद जूसी होता है, इसे आप तवे पर बना सकते हैं, जिसके लिए आप बारीक कटा चिकन या मटन ले लीजिए, जिसके कबाब आपको खाने हो.

Photo: Adobe Stock

ईरानी कबाब बनाने के लिए आपको इंग्रेडिएंट्स में मीट, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, धनिया, गरम मसाला, नमक, मिर्च, क्रीम, तेल और बटर लेने हैं.

Photo: Pixabay

एक कटोरे में बारीक कटा चिकन या मटन लीजिए और उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, धनिया, गरम मसाला और थोड़ा सा क्रीम डालकर अच्छी तरह मिलाकर 30 मिनट के लिए मैरिनेट करने रख दीजिए.

Photo: Pexels

मैरिनेट होने के बाद आप उनके गोले बना लें और फिर एक-एक करके  इनको हाथों से लंबे कबाब की शेप दीजिए और हल्का-सा तेल लगाकर गर्म तवे पर रख दीजिए.

Photo:freepik

कबाब को गर्म तवे पर रखने के बाद स्लो गैस पर पलट-पलट कर सेंकें, ताकि कबाब अंदर से पकें और बाहर से गोल्डन हो जाएं. आप इनको जूसी बनाने के लिए इनमें ऊपर से भी बटर भी लगा सकते हैं.

Photo: Adobe Stock

जब कबाब दोनों तरह से अच्छी तरह से गोल्डन हो जाएं तो उनको आप प्लेट में निकाल लीजिए और लच्छा प्याज, नींबू और हरी चटनी के साथ सर्व करें.

Photo: Adobe Stock

Read Next