IPS अंशिका वर्मा के वेडिंग लुक्स...हल्दी से रिसेप्शन तक हर लुक में दिखा रॉयल अंदाज

31 Mar 2026

Credit: Instagram

आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की शादी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है.

Credit: Instagram

भव्य सजावट और पारंपरिक रस्मों के बीच उनकी शादी काफी शाही लग रही है. उनकी शादी ने न केवल सादगी बल्कि सादगी के साथ फैशन का कॉम्बिनेशन भी देखने मिला.

Credit: Instagram

शादी के फंक्शंस में दुल्हन बनने जा रहीं आईपीएस अंशिका वर्मा के लुक्स काफी पसंद किए जा रहे हैं. उन्होंने हर फंक्शन में काफी अच्छे-अच्छे लुक्स रखे.

Credit: Instagram

हल्दी/प्री-वेडिंग

इस फंक्शन में अंशिका का लुक बेहद हल्का और आरामदायक रहा. फ्लोरल गहनों और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपने प्री-वेडिंग लुक को एकदम रिफ्रेशिंग और नेचुरल रखा.

Credit: Instagram

मेहंदी

मेहंदी की रस्म के लिए अंशिका ने इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन चुना. पेस्टल पिंक कुर्ती के साथ एथनिक लुक का तालमेल शानदार था. हाथों पर रची मेहंदी के साथ उनका यह लुक काफी मॉडर्न और ग्रेसफुल लग रहा था.

Credit: Instagram

सगाई

सगाई फंक्शन में वह बेहद एलिगेंट नजर आईं. पारंपरिक साड़ी और भारी ज्वेलरी के साथ उनका अंदाज देखने लायक था. उन्होंने अपनी सादगी से वहां मौजूद हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

Credit: Instagram

शादी

शादी के मुख्य इवेंट में वे किसी महारानी से कम नहीं लग रही थीं. गहरे लाल रंग के लहंगे और भारी पारंपरिक गहनों के साथ उनका ब्राइडल लुक पूरी तरह से रॉयल और क्लासिक नजर आया.

Credit: Instagram

उनके ब्राइडल लुक का सबसे आकर्षक हिस्सा उनकी ज्वेलरी थी. राजपूताना स्टाइल में पहने गए गहने उनके पारंपरिक परिधान के साथ मिलकर उनके व्यक्तित्व को एक बहुत ही भव्य और राजसी लुक दे रहे थे.

Credit: Instagram

विदाई

विदाई के समय वे भावुक लेकिन बेहद सुंदर दिखीं. लाल जोड़े में उनका सौम्य रूप किसी भी लड़की के लिए इंस्पिरेशन है. उन्होंने अपने लुक को बहुत ही गरिमापूर्ण तरीके से कैरी किया.

Credit: Instagram

रिसेप्शन

रिसेप्शन के लिए उन्होंने एक सोफिस्टिकेटेड और मॉडर्न एथनिक लुक चुना. भारी लहंगे के बजाय उन्होंने एक एलिगेंट ड्रेस और क्लासी ज्वेलरी के साथ अपने रिसेप्शन लुक को बहुत ही ग्रेसफुल रखा.

Credit: Instagram

Read Next