'थारी बोली प्यारी लागे...', सगाई में राजस्थानी गाने पर SP अंशिका का डांस, IPS जोधपुरी सूट में छाए
30 Mar 2026
Credit: Instagram
संभल की एसपी अंशिका और IPS कृष्ण कुमार विश्नोई की शादी हो चुकी है जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है.
Credit: Instagram
दोनों की सगाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस दौरान दोनों का अंदाज बेहद शाही और दिल जीतने वाला नजर आया.
Credit: Instagram
वीडियो में एसपी अंशिका राजस्थानी गाने 'थारी बोली प्यारी लागे' पर थिरकती नजर आ रही हैं. उनके डांस स्टेप्स और चेहरे की मुस्कान ने वहां के माहौल को राजस्थानी रंग में रंग दिया था.
Credit: Instagram
इस खास मौके पर IPS कृष्ण कुमार विश्नोई भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने अपनी मंगेतर का साथ बखूबी निभाया. दोनों की केमिस्ट्री स्टेज पर काफी अच्छी लग ही थी.
Credit: Instagram
एसपी अंशिका ने सगाई के लिए नारंगी और बैंगनी रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा चुना था. भारी कढ़ाई वाले इस लहंगे में वे किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं.
Credit: Instagram
अंशिका ने अपने लुक को ट्रेडिशनल चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया. उनका सटल मेकअप और खुले बाल उनके सादगी भरे अंदाज में चार चांद लगा रहे थे.
Credit: Instagram
वहीं IPS कृष्ण कुमार विश्नोई ने ब्लैक कलर का क्लासिक जोधपुरी सूट पहना था. इस रॉयल आउटफिट में वे बेहद हैंडसम और जमे हुए दिख रहे थे. उनकी मूंछों का ताव उनके व्यक्तित्व को और निखार रहा था.
Credit: Instagram
दोनों की सगाई की तस्वीरों में बैकग्राउंड में सजे भव्य झूमर और फूलों की सजावट ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया. हर फ्रेम में दोनों की खुशी साफ झलक रही थी.
Credit: Instagram
सोशल मीडिया पर लोग इस पुलिस कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं. ड्यूटी पर सख्त रहने वाले इन अधिकारियों का यह सॉफ्ट और रोमांटिक अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है.