IPS अंशिका से हारे SP साहब; 'राजपूती आड़' पहन दुल्हन ने ‘जुआ-जुई’ रस्मों में लूटी महफिल, Video

1 April 2026

Photo: Instagram@bikanerwalaphotographer_

आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई की शादी इन दिनों जोधपुर में चर्चा का केंद्र बनी हुई है. जहां वर्दी की सख्ती से अलग उनकी जिंदगी का यह खूबसूरत और इमोशनल पहलू लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

Photo: Instagram@weddingstoriesbyahadhafeez

पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ आईपीएस दुल्हन का स्वागत किया गया. शादी के बाद अंशिका राजस्थानी पोशाक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

Photo: Instagram@sambhalupdatel

गुलाबी लहंगा-चोली और दुप्पटे में अंशिका पर खूब जंच रही थीं और उसके साथ ही गले में राजपूती आड़ नेकलेस उनके लुक में चार चांद लगा रहा था.

Photo: Instagram@bishnoi__traditional29

शादी के बाद जब दुल्हन अंशिका वर्मा ससुराल पहुंचीं तो पारंपरिक ‘जुआ-जुई’ रस्मों की शुरुआत हुई जिसमें हर एक रस्म में खुशी और एक्साइटमेंट साफ नजर आई.

Photo: Instagram@bishnoi__traditional29

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अंशिका और कृष्ण दोनों अंगूठी ढूंढने का खेलने वाली रस्म कर रहे है. 

Photo:Instagram@bikanerwalaphotographer_

इस दिलचस्प मुकाबले में अंशिका वर्मा ने शानदार अंदाज में जीत हासिल की और उनके जीतते ही वहां मौजूद लोगों ने तालियों बजाना शुरू कर दी. जीतते ही दुल्हन अंशिका की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

Photo:Instagram@bikanerwalaphotographer_

राजस्थानी पोशाक में सजी अंशिका वर्मा बेहद खूबसूरत लग रही थीं और सफेद पगड़ी और धोती-कुर्ता पहने दूल्हेराजा भी काफी अच्छे लग रहे हैं.

Photo:Instagram@bikanerwalaphotographer_

आईपीएस कृष्ण कुमार और अंशिका वर्मा के रिसेप्शन लुक में शाही अंदाज देखने को मिला,जहां केके ने काले और सुनहरे काम वाली शेरवानी के साथ पारंपरिक साफा पहनकर एक रोबीला लुक अपनाया था.

Photo: Instagram@bikanerwalaphotographer_

वहीं, अंशिका ने लाल सुनहरी एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा और भारी सोने के गहने पहनकर अपने राजस्थानी लुक के साथ इस खास मौके पर सबका ध्यान अपनी और खींच लिया.

Photo: Instagram@bikanerwalaphotographer_

Read Next