सर्दियां जाने से पहले 15 मिनट में बनाएं आंवले का अचार, शेफ पंकज भदौरिया की आसान रेसिपी

16 Feb 2026

Photo: ITG

भारतीय खाने का मजा आचार के बिना अधूरा है. आम से लेकर हींग तक का अचार लोग खाने के साथ चटकारे लेकर खाते हैं, जो उनके स्वाद को दोगुना कर देता है.

Photo:  Pexels

हर मौसम में लोग खास तरह के आचार बनाते हैं और सालभर उन्हें खाते हैं. सर्दियों में आंवले का अचार बनाया जाता है क्योंकि ठंड के मौसम में बाजारों में फ्रेश आंवला मिलता है.

Photo:  Pexels

ठंड का सुपरफूड माने जाने वाला आंवला आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेफंद होता है. ऐसे में आंवले का अचार पूरे सालभर इसे डाइट में शामिल करने का चटपटा तरीका है.

Photo:  Pexels

आंवले का अचार ना केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि आपकी सेहत में भी सुधार करता है. अगर आपने अभी तक आंवले का अचार नहीं बनाया है, तो सर्दियां जाने से पहले इसे जरूर बना लें.

Photo:  AI generated

मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने घर पर मिनटों में बनने वाला इंस्टेंट आंवले का अचार बनाने का तरीका बताया है. इसे आप आसानी से बना सकते हैं और पूरे साल खा सकते हैं.

Photo:  Instagram

इंग्रेडिएंट्स: 500 ग्राम कच्चा आंवला, 1 टेबलस्पून राई, 1 टेबलस्पून हल्दी, 1 टेबलस्पून जीरा, 1 टेबलस्पून धनिया, 1 टेबलस्पून काली मिर्च, 1 टेबलस्पून सौंफ, 1 टीस्पून मेथी, 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 2 टीस्पून अमचूर पाउडर, 3 टेबलस्पून सफेद सिरका, 1.5 टेबलस्पून नमक, और 1 कप एमामी कच्ची घानी सरसों का तेल.

Photo: AI Generated 

बनाने का तरीका:  1. आंवले का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को धोकर साफ करें. छोटे स्पॉट आए तो कोई दिक्कत नहीं, बस सड़ा हुआ हिस्सा न हो.

Photo:  Pexels

2. अगर आपके पास स्टीमर है तो आंवले को 15 मिनट के लिए स्टीम कर लें. स्टीमर न हो तो कड़ाई में थोड़ा पानी डालकर जाली रखकर ढककर भाप में पकाएं. 3. इसके बाद सभी सूखे मसाले (राई, हल्दी, जीरा, धनिया, काली मिर्च, सौंफ, मेथी) को हल्का भूनें. ठंडा होने पर मोटा पाउडर बना लें. इसमें लाल मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च और अमचूर मिलाएं.

Photo:  AI generated

4. अब एक पैन में 1 कप सरसों का तेल गरम करें. तेल तब तक गरम करना है जब तक धुआं न आने लगे. फिर गैस बंद करके थोड़ा ठंडा होने दें. 5. ठंडा हुआ तेल फिर से हल्का गरम करें, मसाले डालें, उसके बाद भाप में पका आंवला डालें. अब 3 टेबलस्पून सिरका और 1.5 टेबलस्पून नमक मिलाएं.

Photo:  AI generated

6. अब लगभग 30 मिनट तक आंच से हटा कर फ्लेवर को अच्छे से अब्सॉर्ब होने दें. आपका आंवले का अचार तैयार है.

Photo: AI Generated

Read Next