40°C में भी तुरंत ठंडक देगा चटपटा 'इमली पन्ना', स्वाद ऐसा की भूल जाएंगे आम का शरबत

07 April 2026

Photo: ITG

गर्मियों में जैसे ही पारा 40 के पार जाता है, शरीर को बस कुछ ठंडा चाहिए होता है. अक्सर आप मार्केट वाले कोल्ड ड्रिंक्स या पैकेट वाले जूस पीकर प्यास बुझाते हैं, लेकिन वो सेहत का कबाड़ा कर देते हैं.

Photo: Pexels

गर्मियों की दोपहर हो और कुछ ठंडा-चटपटा मिल जाए, तो दिन बन जाता है. अब तक आपने आम पन्ना के बहुत गुण गाए होंगे, लेकिन इस बार अपनी किचन से इमली निकालिए.

Photo: Pexels

इस बार ट्राई करें इमली का पन्ना. ये ऐसी रेसिपी जो स्वाद में 'सुपरहिट' और सेहत में 'फिट' है. इमली का ये पन्ना न सिर्फ आपकी जीभ का जायका बदल देगा, बल्कि पेट की जलन और भारीपन को भी छूमंतर कर देगा.

Photo: Pexels

ये सिर्फ एक शरबत नहीं, बल्कि एक डाइजेशन का टॉनिक है. इमली और भुना जीरा मिलकर ब्लोटिंग कम करते हैं, वहीं पुदीना आपको अंदर से ठंडक देता है. गुड़ की मिठास इसे रिफाइंड शुगर वाले ड्रिंक्स से कहीं बेहतर और हेल्दी बनाती है.

Photo: Instagram/@the.food.talks

इंग्रेडिएंट्स: इमली (1/4 कप साफ की हुई), गुड़ (1/4 कप), भुना जीरा पाउडर (1 छोटा चम्मच), चाट मसाला (1 चम्मच), पुदीने के पत्ते (एक मुट्ठी), नमक(स्वादानुसार), पानी/सोडा (2 गिलास बिल्कुल ठंडा), बर्फ के टुकड़े.

Photo: Instagram/@the.food.talks

बनाने का तरीका: 1.  सबसे पहले एक बाउल में साफ की हुई इमली, गुड़ और भुना जीरा पाउडर डालें. इसमें थोड़ा गुनगुना पानी डालकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि इमली और गुड़ अच्छे से घुल जाएं.

Photo: Instagram/@the.food.talks

2. जब इमली अच्छे से फूल जाए तो उसे हाथों से अच्छे से मसल लें और एक छलनी की मदद से सारा पल्प एक बर्तन में छान लें.

Photo: Instagram/@the.food.talks

3. अब इस पल्प में चाट मसाला, स्वादानुसार नमक और हाथ से तोड़कर ताजे पुदीने के पत्ते डालें. इस मिक्चर में 2 गिलास एकदम चिल्ड पानी मिलाएं.

Photo: Instagram/@the.food.talks

4. अगर आप कुछ एक्स्ट्रा ट्राई करना चाहते हैं, तो पानी की जगह प्लेन सोडा भी डाल सकते हैं. ऊपर से खूब सारी बर्फ डालें और पुदीने की डंडी से सजाकर सर्व करें.

Photo: Instagram/@the.food.talks

Read Next